‘वो उसकी माँ से फोन पर करता था बात’, फिर उसको दोस्त ने उतार दिया मौत के घाट

शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू रैकवार और अमन साहू पड़ोसी होने के साथ ही पक्के दोस्त थे। लेकिन कुछ दिनों पहले अमन को पता चला कि उसकी माँ से शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू रैकवार मोबाइल पर चोरी-छिपे बात करता है। यह बात उसे नागवार गुजरी और वह शैल

जबलपुर, 10 जुलाई: वो उसकी माँ से फोन पर बात करता था, बेटे को इतना नागवार गुजरा कि उसने पड़ोसी के सीने में धारदार चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला मप्र के जबलपुर का है, जहाँ रात को अचानक बिजली गुल हुई तभी वारदात को अंजाम दिया गया और आरोपी फरार हो गए। इस घटना से मृतक की 6 साल की बेटी है और गर्भवती पत्नी गहरे सदमे में है।

ऐसे वारदात को दिया अंजाम

ऐसे वारदात को दिया अंजाम

जबलपुर के गढ़ाफाटक इलाके में यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू रैकवार और अमन साहू पड़ोसी होने के साथ ही पक्के दोस्त थे। लेकिन कुछ दिनों पहले अमन को पता चला कि उसकी माँ से शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू रैकवार मोबाइल पर चोरी-छिपे बात करता है। यह बात उसे नागवार गुजरी और वह शैलेन्द्र से नफरत करने लगा। इसी दौरान रात को जब क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई, तो घर के बाहर टहल रहे गोलू को अमन और उसके दोस्त ने बुलाया फिर उस पर चाकू से दना-दन वार कर दिए। जिसे लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सभी के सुख-दुःख का साथी था गोलू

सभी के सुख-दुःख का साथी था गोलू

हत्या की इस वारदात से मृतक गोलू के परिजनों के साथ उसके दोस्त भी स्तब्ध है। इधर शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू के छोटे भाई का कहना था कि घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाले अमन साहू और उसके एक अन्य दोस्त ने फोन कर बुलाया था। अमन की माँ से गोलू की मोबाइल पर बातचीत होने के आरोप को छोटे भाई गलत बताया है। वही मृतक के दोस्त भी हैरान है कि वारदात को अंजाम देने वाला अमन साहू, गोलू का अच्छा दोस्त होने के बावजूद उसकी जान लेने आमादा हो गया। दोस्तों ने बताया कि शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू दिलदार व्यक्ति था, हर किसी के सुख-दुःख में खड़ा रहता था।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

आरोपियों की तलाश में पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद अमन साहू और उसका साथी फरार है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दो टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला कि मृतक आरोपी की माँ से चोरी-छिपे मोबाइल पर बात करता था। यह बात आरोपी को अच्छी नही लगी, और हत्या की वजह बन गई। पुलिस दावा कर रही है कि वह आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लेगी।

लाश से लिपटी 6 साल की मासूम

लाश से लिपटी 6 साल की मासूम

शैलेन्द्र उर्फ़ गोलू की मौत की जैसे ही खबर परिजनों को लगी तो वह स्तब्ध रह गए। मृतक की पत्नी गर्ववती है और पति की मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गई। वही 6 साल की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। जब घर पर शव पहुंचा तो वह उससे लिपट गई और वहां से हटने तैयार नही हो रही थी। गोलू की मौत से परिजन और उसके रिश्तेदार गहरे सदमें है। सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

ये भी पढ़े-ये कैसा इलाज कि 7 साल के मासूम को गर्म सलाखों से दागा, हालत बिगड़ी वेंटिलेटर पर मासूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+