Jabalpur News: जन जन तक संत रविदास के समरसता का संदेश पहुंचाने का संकल्प, जबलपुर में जन-संवाद में बिखरें रंग

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिये निकाली जा रही समरसता यात्रा एक नया अध्याय लिख रही हैं। जबलपुर में भी यात्रा को लेकर जन-संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें शामिल हुए जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने समरसता संदेश प्रचार का संकल्प लिया।

इस मौके पर गौ-संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि भारत के संतो ने समाज को हमेशा जागृत करने का काम किया है। जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की लहर आई है। देश में धार्मिक अनुष्ठान पूजा,अर्चना,समरसता यात्रा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया जा रहा है।

सागर जिले में संत रविदास जी के मंदिर का निर्माण कर सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज सोमवार को समरसता यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू समेत कई नेता शामिल हुए।

harmony-of-Saint-Ravidas-Resolve-jabalpur-news

संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिये निकाली गई समरसता यात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण हुआ। यात्रा के स्वागत में श्रृद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा कर जय-जयकार के नारे लगाये। कलश यात्रा निकाली गई। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश में पांच स्थानों बालाघाट, सिंगरौली, श्योपुर, नीमच और धार जिले से प्रारंभ हुई है। सभी यात्रायें सागर जिले में आकर आपस में मिलेंगी। समरसता यात्रा में गांव-गांव से मिट्टी और जल का संग्रहण किया जा रहा है। जिसे सागर जिले के ग्राम बड़तूमा में समर्पित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सागर जिले में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 करोड़ की लागत से संत रविदास जी के मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। संत रविदास की जीवनी पर आधारित संग्रहालय का निर्माण, कलाविथिका, एक पवित्र धाम और एक समरसता कुंड भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी ने समाज में भेद-भाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+