Jabalpur News: जीसीएफ से गन मैटल गायब, कार के बोनेट में छिपी मिली बोरी, मामले की जांच शुरू
Jabalpur News: जीसीएफ जबलपुर में ठेके पर लगी दो बोलेरो कार को पकड़ा गया। इन कारों से बोरे में भरकर रखी कीमती धातु बरामद की गई है। यह धातु गन मैटल बताई जा रही है। इस मामले में दोनों वाहनों के ड्रायवरों को सुरक्षा कर्मियों ने बैठा लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बरामद गन मैटल को विजिटर्स रूम में रखवाकर कमरे को सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात गन कैरिज फैक्ट्री में ठेके पर लगी दो बोलेरो कारों की रूटीन जांच की गई। इसके लिए जब वाहन को मेन गेट पर रोका गया, तो सुरक्षा कर्मी अभय किशनपुरी और मनीष की आंखें फटी रह गईं। दरअसल उन्होंने गाड़ियोें के बोनट में इंजिन के ऊपर बारियों में बंद संदिग्ध धातु को देखा। मैटल की जांच करने पर पता चला कि वो कोई सामान्य धातु नहीं, बल्कि गन मैटल है। आरोपित वाहन जबलपुर में ही रजिस्टर्ड हैं। इनके ड्रायवरों के नाम माइकल जान और अमीश हैं, जिनको सुरक्षा गार्डों ने बैठा लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की सूचना रात में ही आर्डरली अफसर (व्यवस्था अधिकारी) को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बोरियोें को सील कराया। रात में जांच-पड़ताल की नहीं जा सकती है थी, इसलिए बाेरियों को सील कर विजिटर्स रूम में रखवा दिया गया और उस कमरे के दरवाजे पर भी ताला डालकर कमरे को सील करवा दिया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications