MP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अगले महीने कम आएगा बिल, जानिए कितना होगा फायदा

MP news: करंट मार रही महंगाई के बीच मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए कुछ राहत भरी खबर आई हैं। अगले महीने सरचार्ज भी कम लगेगा और FPPAS में भी पचास फीसदी की कमी रहेगी। दरअसल प्रदेश में नए संसोधन के बाद पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर बिजली कंपनियां भी हर महीने बिजली बिल रिवाइज कर रही हैं।

चुनावी साल में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) घटाकर आधा कर दिया है। 24 जुलाई से 25 अगस्त के बीच मिलने वाले बिलों में यह सरचार्ज 6.15% की जगह अब 3.15% जोड़कर वसूला जाएगा। 300 यूनिट के बिल में 170 की जगह अब करीब 85रु लगेंगे।

Good-news-for-electricity-consumers-for-mp-bill

हर महीने तय हो रहा सरचार्ज
केंद्र सरकार ने फरवरी में विद्युत नियम 2005 में संशोधन कर हर महीने फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) तय करने का जिम्मा बिजली कंपनी को देने का प्रावधान किया था। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने इस अप्रूवल को मंजूरी दे दी थी। इस का नाम भी बदलकर एफसीए की जगह एफपीपीएएस कर दिया है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम की तरह बिजली कंपनियां भी हर महीने बिजली का फ्यूल कास्ट चार्ज घटा-बढ़ा सकेंगी।

मई में मिली थी 176 करोड़ की सब्सिडी
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत अटल गृह ज्योति योजना के तहत माह मई 2023 के दौरान 37 लाख 45 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को एक रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली की आपूर्ति की गई थी। म.प्र. शासन की ओर से कंपनी क्षेत्र के पात्र और लाभान्वित उपभोक्ताओं को मई माह में कुल 176 करोड़ 30 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई। कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत प्रदेश शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है । प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली की खपत होने पर मात्र एक रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल जारी किए जा रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+