Gold Smuggling के शक में हिरासत में दो संदिग्ध युवक, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में RPF की कार्रवाई
ट्रेन से गोल्ड की खेप ला रहे दो युवक जबलपुर में पकड़े गए हैं। संदिग्ध युवकों से हर एंगल से पूछताछ की जा रही हैं। बरामद सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये हैं।

Gold Smuggling: कोलकाता से जबलपुर ट्रेन से आ रहे दो युवकों से आरपीएफ ने करीब सवा करोड़ कीमत का गोल्ड बरामद किया हैं। पूछताछ में जब युवकों से गोल्ड से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले तो इसकी खबर इनकम टैक्स विभाग को भी की गई।
इनकम टैक्स की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। एक किलो 750 ग्राम सोना कहां से आया और युवक इसका कहां पर इस्तेमाल करना चाहते थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि रेवेन्यू इंटेलिजेंस विंग को खबर लगी थी कि कुछ युवक संदिग्ध सोना कोलाकाता से जबलपुर ट्रेन से सोना ला रहे है। इस संबंध में आरपीएफ ने टीम गठित की। शक्तिपुंज एक्सप्रेस से युवकों के आने की पुष्टि हुई और इन्हें धरदबोंचा गया।
आरपीएफ और इनकम टैक्स विभाग की अब तक हुई पूछताछ में बरामद गोल्ड से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। जांच में पता चला कि गोल्ड की खेप लाए युवक जबलपुर के ही रहने वाले है। इनका कारोबारियों से किस तरह का कनेक्शन है, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

हावड़ा से चलकर जबलपुर आने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस से पहले भी इस तरह गोल्ड के साथ युवक पकड़े जा चुके हैं। जबलपुर सराफा मार्केट में स्वर्ण आभूषण कारीगरों में अधिकांश पश्चिम बंगाल से ही ताल्लुक रखते हैं। इसलिए अब हर एंगल से पड़ताल शुरू हो गई हैं।
जानकारों का कहना है कि गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े लोगों का बड़ा नेटवर्क हैं। कई राज्यों में उनके सदस्य इस कारोबार में पैर जमाए हुए हैं। कई सराफा कारोबारी ज्यादा मुनाफा के चक्कर में ऐसे लोगों से गोल्ड खरीद रहे हैं। लेकिन हिसाब-किताब पर ज्यादा निगरानी न होने से यह माल मार्केट में गल रहा हैं। हालांकि इस मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications