गोवा पॉलिटिक्स: दलबदलुओं पर पूर्व राज्यपाल का तंज 'पाला बदलना, घर बदलने जैसा हो गया है...

सोलंकी ने ट्वीट किया और लिखा कि ‘आजकल पाला बदलना, घर बदलने जैसा हो गया है’। Goa Politics: Former governor's jibe at defectors 'switching sides became like changing homes'

भोपाल, 11 जुलाई: बीजेपी के वजनदार नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने रानीतिक दलों में बढ़ती बगावती नेताओं की बढती फ़ौज पर तंज कसा है। हाल ही में महाराष्ट्र उसके बाद गोवा में चल रही सियासी उठापटक में बगावत हावी है। सोलंकी ने ट्वीट किया कि 'पाला बदलना, घर बदलने जैसा हो गया है'।

solanki

मध्यप्रदेश में भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व राज्यपाल ने नेताओं के बगावत पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी बात उस दौरान सार्वजनिक की है, जब बगावत की बदौलत ही महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। उसके बाद अब गोवा में कांग्रेस का सत्ता संघर्ष जारी है। वहां भी महाराष्ट्र की तरह मिलती-जुलती तस्वीर उभर रही है। सोलंकी ने ट्वीट किया और लिखा कि 'आजकल पाला बदलना, घर बदलने जैसा हो गया है'।

आपको बता दें कि जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बीच तकरार बढ़ी और शिंदे खेमे के विधायकों ने ठाकरे गुट को बाय-बाय किया तो 21 जून को भी सोलंकी ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'सत्ता लोलुप शिवसेना और असली शिव सेना में जंग जारी है, लगता है कांग्रेस के साथ गठबंधन करके शिवसेना का भविष्य भी कांग्रेस जैसा ही हो जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+