Rani Kamalapati-Adhartal Intercity Express Train से अभी नहीं हटेंगे जनरल कोच, रक्षाबंधन पर यात्रियों को सुविधा

Rani Kamalapati-Adhartal Intercity Express Train: मध्य प्रदेश में जबलपुर आधारताल से रानी कमलापति हबीबगंज स्टेशन के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में अच्छा ख़ास ट्रैफिक रहता हैं। बीच के स्टॉपेज से भी यात्रियों की यह पसंदीदा ट्रेन है। पहले इसमें जनरल कोच नहीं थे।

रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति आधारताल - रानीकमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस में दोनों दिशाओं में दिनांक 26 अगस्त 2023 से 28 अगस्त 2023 तक के लिये द्वितीय सामान्य श्रेणी के दो कोच लगाए गए थे, त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए इस गाड़ी में अतिरिक्त दो सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच लगाने की अवधि अब बढाकर दिनांक 29.08.2023 से 31.08.2023 तक करने का निर्णय लिया गया है।

Rani-Kamalapati-Adhartal-Intercity-Express-Train-mp

उक्त अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति स्टेशन से चलकर आधारताल स्टेशन को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में रानी कमलापति स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 22188 अधारताल से चलकर रानी कमलापति स्टेशन को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में आधारताल स्टेशन से दिनांक 31.08.2023 तक के लिए लगाया जाएगा। रेल प्रशासन द्वारा दी गई इस सहूलियत से यात्री बेहद खुश हैं। क्योकि रक्षाबंधन के वक्त सभी ट्रेनों में भीड़ रहती हैं। कम दूरी के स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को जनरल कोच में जगह नहीं मिलती। इस ट्रेन में कोच लगने की अवधि बढ़ने से यात्रियों की परेशानियाँ काफी हद तक कम हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+