ना बस, ना ट्रेन... अब फ्लाइट रोको आंदोलन, 6 जून रहेगा 'नो फ्लाइंग डे', जानें वजह

Jabalpur No Flying Day: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अनोखा आंदोलन होने जा रहा है। यहां के प्रदर्शनकारी जिले में हवाई सेवाओं की कमी को लेकर विमान रोको अभियान शुरू करेगी। इस अनूठे प्रदर्शन के लिए जिले में वायु सेवा संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इस मुहिम का उद्देश्य जबलपुर में दिन में हवाई सेवाओं की कमी को दूर करवाना है।

यहां वायुसेवा संघर्ष समिति ने जबलपुर डुमना हवाई अड्डे से मुंबई और अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानों की मांग को लेकर 6 जून को विमान रोको आंदोलन का ऐलान किया है। समिति का कहना है कि अगर 6 जून तक इन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू नहीं होती हैं, तो वे हवाई अड्डे पर विमानों को रोकने के लिए मजबूर होंगे।

Stop the plane movement Jabalpur

यह आंदोलन जबलपुर सहित देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को जोड़ने के लिए शुरू किया जाएगा। समिति ने सभी से आग्रह किया है कि वे 6 जून को जबलपुर से किसी भी उड़ान की टिकट बुकिंग न करें।

यह आंदोलन डुमना हवाई अड्डे से मुंबई के लिए नियमित उड़ानें बंद होने और अन्य शहरों के लिए उड़ानों में कमी के विरोध में किया जा रहा है। हवाई अड्डे के हालिया उद्घाटन के दौरान, अधिकारियों ने 25 नई उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया था, जो अभी तक शुरू नहीं हुई हैं।

वायुसेवा संघर्ष समिति के सदस्यों के जानकारी अनुसार जबलपुर से कई उड़ानें इंदौर और ग्वालियर स्थानांतरित कर दी गई हैं, जो इस क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा हुआ है। वे मुख्यमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिलकर जबलपुर के लिए उचित हवाई संपर्क सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।

यह आंदोलन जबलपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी असुविधा पैदा कर सकता है। लेकिन यह क्षेत्र की हवाई संपर्क की व्यवस्था पर भी प्रकाश डालता है। देखने वाली बात होगी कि क्या सरकार और एयरलाइंस इस मुद्दे पर ध्यान देंगी। क्या जबलपुर को देश के बाकी हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+