Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

EOW: जबलपुर एसपी की हालत क्रिटिकल, Brain Stroke के 48 घंटे बाद भी नहीं आया होश

(EOW) जबलपुर ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वह गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है। आपको बता दें कि राजपूत दीपावली के ठीक एक दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए थे। जिसके बाद स्थिति क्रिटिकल होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया। हाल ही में पूर्व बिशप पीसी सिंह, एआरटीओ संतोष पॉल समेत कई बड़ी कार्रवाई की जांच भी चल रही है।

ब्रेन की स्पाइनल नस में ब्लॉकेज

ब्रेन की स्पाइनल नस में ब्लॉकेज

जबलपुर ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत को ब्रेन स्ट्रोक के 48 घंटे बाद भी होश नहीं आया है। दिल्ली गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर ही रखा गया हैं। EOW अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक राजपूत को ब्रेन में ब्लॉकेज की शिकायत है। चिकित्सकों ने स्पाइनल नस से जुड़ा मामला बताया है। अचानक राजपूत की बिगड़ी तबियत से विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी हैरान है। उनका कहना है कि खुशमिजाज और बेहद कर्मठशील अधिकारी अपनी सेहत के प्रति हमेशा बेहद गंभीर नजर आए।

रोज की तरह साइकिलिंग की थी

रोज की तरह साइकिलिंग की थी

आपको बता दें कि दीपावली के ठीक एक दिन पहले रविवार की दोपहर अचानक तकलीफ हुई थी। EOW दफ्तर की बिल्डिंग में ऊपर ही उनका निवास है। रोज की दिनचर्या में साइकिलिंग शामिल है, रविवार को भी उन्होंने साइकिलिंग की और वापस घर लौटे। उसके बाद दोपहर एक बजे उन्हें अनईजी लगा तो उन्होंने अपने गनमैन और गाड़ी के ड्राइवर से कहा कि अस्पताल ले चलों। अस्पताल जाते वक्त बीच रास्ते में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ।

एयर एम्बुलेंस से शिफ्ट किया गया था दिल्ली

एयर एम्बुलेंस से शिफ्ट किया गया था दिल्ली

पहले राजपूत को जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। राजपूत की सेहत बिगड़ने की खबर लगने पर कलेक्टर, एसपी, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्थिति नाजुक बताई। बाद में राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने CM शिवराज सिंह से भी बातचीत की और उनके प्रयासों से एयर एम्बुलेस की मदद से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

पिछले दिनों कई बड़ी कार्रवाई से आए चर्चा में

पिछले दिनों कई बड़ी कार्रवाई से आए चर्चा में

जबलपुर संभाग में पिछले दिनों राजपूत के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू विभाग ने कई बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें सबसे हाईप्रोफाइल पूर्व बिशप पीसी सिंह और एआरटीओ संतोष पॉल के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है। दोनों ही बड़े मामलों में कई करोड़ रुपए की संपत्ति उजागर हुई है। साथ ही अभी भी मामले की जांच में हर रोज बड़े खुलासे हो रहे है।

ये भी पढ़े -Jabalpur News: धुंआधार कार्रवाई करने वाले EOW एसपी देवेन्द्र राजपूत को ब्रेन स्ट्रोक, दिल्ली शिफ्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+