EOW: मप्र में नहीं चलने देंगे धर्म के नाम पर धंधा, बिशप मामले में CM शिवराज बोले, प्रदेशभर में होगी जांच
भोपाल, 09 सितंबर: जबलपुर में बिशप पीसी सिंह के घर EOW के छापे के बाद मप्र में भूचाल आ गया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईओडब्ल्यू, इंटेलिजेंस और पुलिस विभाग के कई अफसरों की शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई थी। जिसमें करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में बिशप के यहां पड़े छापे की चर्चा हुई। बड़े एक्शन मोड में नजर आ रहे सीएम शिवराज ने दो टूक कह दिया है कि मप्र में धर्म के नाम पर धंधा नहीं चलेगा। इस छापे से मिले दस्तावेजों और अब तक की गई जांच के आधार पर सरकार ने भी कई तरह की आशंका जताई है।

जबलपुर में द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया चेयरमैन बिशप पीसी सिंह की कारगुजारी सामने आने के बाद सरकार एक्शन मोड में हैं। आपको बता दें कि सोसायटी के नाम पर पीसी सिंह पर 2 करोड़ 70 लाख के गबन समेत कई तरह का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। छापे में भी उसके घर से बेशुमार चल-अचल संपत्ति का पता चला। सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल में ईओडब्ल्यू समेत पुलिस से जुड़े विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक भी बुलाई। जिसमें छापे से संबंधित जानकारी पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बोले कि बिशप के घर से जो कैश बरामद हुआ, उसकी भी गहराई से पड़ताल होगी कि वह आया कहां से?

धर्म के नाम पर नहीं चलेगा धंधा
सीएम शिवराज ने स्पष्ट किया कि धर्म के नाम पर धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में जिस तरह से बिशप की गड़बड़ियां उजागर हो रही है, उससे कई तरह की शंकाए व्यक्त की जा रही हैं। सीएम बोले कि बरामद हुई राशि का कही धर्मांतरण के लिए तो उपयोग नहीं किया जा रहा हैं, इस बात की भी ईओडब्ल्यू जांच करेगा। साथ ही धर्मार्थ, स्कूल और हॉस्पिटल जैसे कार्यों के लिए आवंटित शासकीय भूमियों का व्यवसाय करने करने वालों को पूरे प्रदेश मई जांच होगी। ईओडब्ल्यू के साथ प्रशासन भी पड़ताल में जुटेगा।












Click it and Unblock the Notifications