EOW: जबलपुर के इस भ्रष्ट RTO अफसर के बंगले के सामने बॉलीवुड स्टार के बंगले भी फेल

जबलपुर, 19 अगस्त: काली कमाई के धन कुबेर मप्र के जबलपुर ARTO के यहां पड़े EOW के छापे के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इस सरकारी अफसर संतोष पाल ने खुद के रहने के जो आलीशान बंगला बनाया, वह किसी फ़िल्मी सितारे के बंगले से कम नहीं है। महंगे एशोआराम का हर इंतजाम इस मौजूद मिला। इतना ही नहीं, बंगले में मिनी थियेटर भी बना रखा है, लग्जरी फुल फैसिलिटी वाली आरामदायक कुर्सियां है।

बॉलीवुड स्टार के बंगले की तरह भ्रष्ट अफसर का बंगला

बॉलीवुड स्टार के बंगले की तरह भ्रष्ट अफसर का बंगला

जबलपुर के एआरटीओ संतोष पाल के यहां हुई ईओडब्ल्यू की रेड के बाद करोड़ों की अंधी कमाई पता चली है। इसके साथ ही शहर के जिस पॉश एरिया में रहने बंगले में रह रहा था, उसे अंदर की शान-शौकत देख जांच टीम की आंखे भी फटी रह गई। बंगले में घुसते ही पता लगने लगता है कि यह किसी बड़े रईस का घर है। घर के दरवाजों से लेकर बाथरूम की शीट तक इम्पोर्टेड है।

घर में मिनी थियटर का भी इंतजाम

घर में मिनी थियटर का भी इंतजाम

ARTO संतोष पाल, उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के दो बेटे है। घर में इन कुल चार सदस्यों की रईसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनोरंजन के लिए लाखों का मिनी थियटर बनवाया गया। बड़ी स्क्रीन और उसके सामने लग्जरी आरामदायक कुर्सियां...चाहे बैठकर मनोरंजन करो या फिर लेटकर।

लाखों के चमचमाते झूमर

लाखों के चमचमाते झूमर

एआरटीओ रहते हुए संतोष पाल और उसकी क्लर्क पत्नी ने दोनों हाथों से अकूत दौलत का ढेर लगाया। इसके सबूत घर की चार दीवारी के अंदर-भीतर के इंतजामों से पता चलता है। करीब 10 हजार वर्ग फुट एरिया में बने इस बंगले में लाखों के महंगे झूमर लगे मिले। महंगे कई जोड़ी लग्जरी सोफों से घर के लिविंग रूम, डायनिंग हॉल सजे हुए मिले। सामान्य तौर ईमानदारी से सरकारी तनख्वाह में यह सब जुटाना आसान काम नहीं है।

स्वीमिंग पूल का भी मजा

स्वीमिंग पूल का भी मजा

जैसे कई फ़िल्मी हस्तियों के बंगले में स्वीमिंग पूल भी रहता है, वैसी सुविधा इस बंगले में भी मौजूद है। संतोष ने काली कमाई कर ऐसी हर फैसिलिटी से अपने घर को लैस किया। इन सभी चीजों की देखरेख करने दर्जन भर से ज्यादा नौकर चाकर भी रखे गए। साहब और उनका परिवार सुबह होते ही स्वीमिंग पूल में लोट जाता था।

तीन मंजिल बंगले से सिर्फ 16 लाख नकदी बरामद

तीन मंजिल बंगले से सिर्फ 16 लाख नकदी बरामद

छापा मारने पहुंची EOW की टीम को बंगले से सिर्फ 16 नकदी और कुछ सोने-चांदी के जेवरात ही मिले है। जिस पर हर कोई आश्चर्य जता रहा है कि जिस भ्रष्ट अफसर ने हजारों वर्ग फुट के कई बंगले मकान, फॉर्म हाउस जुटाए उसके पास इतनी कम नकदी हो ही नहीं सकती। आशंका है कि आरोपी पति-पत्नी ने छापे की भनक लगते ही बहुत सा सामान और कैश कही और ठिकाने लगा दिया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+