MP के जबलपुर समेत देश के 57 कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

देश भर के 62 कैंट बोर्ड में से 57 कैंट बोर्ड पार्षदों के चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत 5 में से 4 कैंट बोर्ड भी शामिल थे। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया हैं।

jabalpur

Elections of 57 Cantt Boards: देशभर के 57 छावनी परिषद में होने वाले कैंट बोर्ड चुनाव के सस्पेंस पर विराम लग गया हैं। केंद्र सरकार ने सभी कैंट बोर्ड के इलेक्शन रद्द कर दिए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर समेत चार बोर्ड शामिल थे। जबलपुर में 30 अप्रैल को चुनाव होना था। वार्ड मेंबर के लिए चुनाव लड़ने की कई दावेदारों ने तैयारियां भी कर ली थी। लेकिन वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने चुनाव टालने की मांग की थी। कुछ समय पहले राष्ट्रपति के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया था।

कांग्रेस

देश भर में कुल 62 छावनी परिषद् हैं। इनमें से 57 छावनियों में चुनाव का ऐलान हुआ था। जिस पर बीते दिनों से असमंजस बरक़रार था। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से चुनाव रद्द का दिया गया हैं। संवैधानिक पहलुओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इस सिलसिले में गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया हैं। मध्य प्रदेश में जबलपुर समेत चार कैंट बोर्ड में भी चुनाव होना था। जिसके मद्देनजर चुनाव लड़ने कई दावेदारों ने तैयारियां भी तेज कर दी थी। जबलपुर में 30 अप्रैल को चुनाव होना था। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही चुनाव रद्द होने की खबर आए सभी तरह के असमंजसों पर विराम लग गया। जबलपुर कैंट बोर्ड के भी चुनाव रद्द होने से कांग्रेसी ख़ुशी से झूम उठे। मांग पूरी होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई।

notification

आपको बता दें कि कुछ समय पहले कांग्रेस की ओर वोटर लिस्ट को लेकर आपत्ति जताई थी। इस सिलसिले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था। मांग की गई थी कि समस्याओं को निराकरण न होने तक चुनाव न कराए जाए। अब चुनाव कब होंगे? इसका सरकार बाद में फैसला करेगी। फिलहाल वार्ड मेंबर बनने चुनाव की तैयारी करने वाले दावेदारों को और वक्त मिल गया हैं। उन्हें जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का और मौका मिल गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+