Jabalpur के पूर्व बिशप पीसी सिंह के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण कनेक्शन की भी जांच
पूर्व मॉडरेटर और बिशप पीसी सिंह के घोटाले-घपले उजागर होने के बाद अब ईडी ने छापा मारा। जबलपुर में ईओडब्ल्यू की जांच में बरामद दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर कई ठिकानों पर दबिश दी गई हैं।

ED raids Jabalpur former Bishop PC Singh's hideout: जबलपुर के पूर्व बिशप पीसी सिंह और उससे जुड़े सहयोगियों पर ईडी ने शिकंजा कसा हैं। प्रवर्तन निदेशालय की भोपाल से शहर पहुंची टीम ने अलग-अलग तीन ठिकानों पर छापा मारा। जिसमें पीसी सिंह का बंगला, दफ्तर और ख़ास राजदार सुरेश जैकब का घर शामिल हैं। जांच टीम मौके पर कई दस्तावेज बरामद किए हैं। विदेशी रकम समेत बैंक ट्रांजेक्शन के सिलसिले में गहन पूछताछ की जा रही हैं। आपको बता दें पिछले साल ईओडब्ल्यू ने भी कार्रवाई की थी और करोड़ों की नकदी समेत करीब पौने दो सौ बैंक खातों का खुलासा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक सीएनआई और पीसी सिंह से जुड़े इस मामले में नागपुर, मुंबई और अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की खबर हैं।

बहुचर्चित पूर्व बिशप पीसी सिंह का मामला एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। ईडी के करीब दर्जन भर अधिकारियों की टीम ने जबलपुर में धावा बोला और पीसी सिंह समेत उसके ख़ास राजदार के घर पर छापा मारा। आग की तरह फैली ईडी के छापे की इस खबर से मिशनरी संस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीसी सिंह का बंगले, दफ्तर और ख़ास सहयोगी सुरेश जैकब के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे पहले ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई कार्रवाई में विदेशी करेंसी और कई ऐसे बैंक ट्रांजेक्शन का पता चला था, जिस पर धर्मांतरण संबधी गतिविधियों पर शक जाहिर किया गया था।

फ़िलहाल अधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई का दायरा और बढ़ेगा। मुंबई, नागपुर और देश के अन्य हिस्सों में पीसी सिंह के कनेक्शन भी इस पड़ताल का हिस्सा हैं। जबलपुर के अलावा अन्य जगहों पर भी ख़ुफ़िया तरीके से जांच होने की खबर हैं। आपको बता दें कि पीसी सिंह केस में चर्च और शैक्षणिक संस्थाओं को लीज पर मिली जमीन के फर्जीवाड़े के आरोप हैं। अन्य कई वित्तीय गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ था। ईओडब्ल्यू छापे के बाद सीएम शिवराज सिंह ने भी ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।














Click it and Unblock the Notifications