Jabalpur में ब्रेड-टोस्ट फैक्ट्री के दर्जन भर कर्मचारी फूड पॉइजनिंग का शिकार, 1 की मौत

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एकलव्य छात्रावास के बाद अब फूड कंपनी के कर्मचारी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। जिससे हड़कंप मच गया। खबर लगते ही आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा और फैक्ट्री सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

कलेक्टर सौरव कुमार सुमन के मुताबिक मनमोहन नगर स्थित पापुलर फूड कंपनी में कार्यरत कर्मचारी घटना का शिकार हुए हैं। आरोप हैं कि कर्मचारी जिस फैक्ट्री में ब्रेड-टोस्ट बनाते है, सुबह के नाश्ते में वहां का ही ब्रेड-टोस्ट खाकर बीमार हो गए।

दोपहर को खाना भी खाया फिर उसके बाद करीब दर्जन भर कर्मचारियों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया भिजवाया गया। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद मृतक कर्मचारी की जानकारी छिपाकर उसके शव को यूपी रवाना कर दिया गया।

jabalpur-food-poisoning-in-popular-food-factory

फैक्ट्री मालिक तुलसीदास और सुमित केसवानी है। फूड पॉइजनिंग फैक्ट्री की खाद्य सामग्री का सेवन करने से हुई या फिर अन्य दूसरी वजह से, इसकी जांच की जा रही हैं। गोहलपुर पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में हैं। चिकित्सकों की विस्तृत और मृतक की पीएम रिपोर्ट के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी। फिलहाल फैक्ट्री सील कर दी गई हैं।

उधर फैक्ट्री मालिक ने अपने यहां की सामग्री से फूड पॉइजनिंग के आरोपों से इंकार किया हैं। केसवानी का कहना है कि उनकी फैक्ट्री में सभी सामग्री बड़ी साफ़-सफाई से बनती हैं। लेकिन कर्मचारी की मौत छिपाकर उसके शव को गृह जिले भिजवाने के कृत्य ने कई संदेहों को जन्म दे दिया हैं। इससे पहले एकलव्य हॉस्टल में सौ से ज्यादा बच्चे वहां का खाना खाकर बीमार हुए थे। प्रशासन द्वारा उस मामले की भी अभी जांच जारी हैं। हॉस्टल अधीक्षक समेत कई जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया हैं। फूड कंपनी के ताजा मामले ने एक बार बासी-गुणवत्ताहीन सामग्री को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+