Jabalpur News: पैराशूट जैसा फूलता गया 'गाय का पेट', सर्जरी वाले डॉक्टर की फटी रह गई आंखे, अंदर थी खतरनाक चीज

Jabalpur News: हमारी आपकी जान बूझकर की जाने वाली लापरवाही की सजा कई ऐसे बेजुबान जानवरों को भुगतना पड़ रहा हैं, जिन्हें हमने 'मां' का दर्जा दिया है। साथ देवी-देवता तुल्य पूजा जाता हैं। बात गाय यानि गौमाता की है। जबलपुर में एक गाय के पेट से दो बोरी पॉलिथीन निकली।

उसकी हालत ऐसी हो गई कि वह अपनी जगह उठ तक नहीं पा रही थीं। पेट फूलता जा रहा था। उसके मालिक जब उसे असामान्य देखा, तो उसे वेटरनरी अस्पताल ले जाया गया। पशु चिकित्सकों ने उसका वजन किया तो लगभग चार क्विंटल निकला। फिर फूलते जा रहे पेट का एक्सरे हुआ।

पता चला कि गाय के पेट में पॉलिथीन और दूसरी कई चीजे हैं, जो उसकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने गाय की सर्जरी करने का फैसला लिया। गाय की हालत गंभीर होती जा रही थी, लिहाजा चिकित्सकों के लिए यह सर्जरी बड़ी चुनौती थी। हालांकि सभी तरह की सावधानियां रखते हुए ऑपरेशन की प्रर्किया शुरू हुई।

cows-stomach-swelled-like-parachute-coming-out-plastic

जब गाय का पेट खुला तो उसके अंदर पॉलिथीन की मात्र देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। पेट के अंदर से पॉलिथीन निकलती ही गई। लगभग दो बोरी पॉलिथीन से भर गई। उसका वजन किया तो लगभग 75 किलो थी। पॉलिथीन निकलने के बाद गाय के पेट में रस्सी, कपड़ा, लोहे के नट-बोल्ट, तार तक निकले। जिन्हें सावधानी पूर्वक निकाला गया। कई इस बड़े ऑपरेशन में लगभग तीन घंटे का वक्त लगा। दर्जन भर डाक्टरों की मदद से सर्जरी सफल रही।

खुली जगह पर फेंके जाने वाली चीजों का नतीजा
गाय मालिक मनीष नामदेव ने बताया कि करीब एक हफ्ते गाय की तबियत ज्यादा ख़राब थी। उसे रोज की तरह घूमने के लिए छोड़ दिया जाता था। शाम को वह वापस आ जाती थी। चिकित्सकों ने कहा कि आवारा घूमने वाले जानवर ऐसी स्थितियों का लगातार शिकार हो रहे हैं। महीने में दो-चार ऐसे केस आ रहे हैं। संख्या गाय-बैल पशुओं की ज्यादा हैं। जो पेट से संबंधित बीमारी से ग्रसित रहते हैं। इसकी बड़ी वजह आम लोगों के द्वारा खुली जगह पर फेंके जाने वाला कचरा हैं। जिसमें हानिकारक पॉलिथीन और दूसरा सामान भी होता हैं। शहर में घास-पूस वाली जगह तो है, नहीं लिहाजा ये जानवर सड़क पर फेंके जाने वाली चीजों का सेवन कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+