Jabalpur में प्रियंका गांधी की रैली से कांग्रेस को मिलेगी नई राह, 12 जून को चुनाव अभियान का 'श्रीगणेश'

एमपी कांग्रेस में शामिल हो रहे कई भाजपाइयों से प्रदेश की सियासत जहां नई करवट ले रही है, तो वहीं प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर में रैली करने वाली है। अब सवाल है कि क्या प्रियंका की एंट्री से पार्टी की ताकत पनपेगी?

priyanka gandhi jabalpur visit

Congress priyanka gandhi: सियासी दलों का मिजाज और तैयारियों को देख मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद है। अपनी रणनीति का खाका तैयार करने में बीजेपी-कांग्रेस पहले से ही जुटे है। ताजा खबर प्रियंका गांधी की है, जो 12 जून को जबलपुर पहुंच रही है।

महाकौशल अंचल की राजनीतिक धुरी माने जाने वाले जबलपुर शहर में प्रियंका की इस विजिट के साथ कांग्रेस के चुनाव अभियान का श्रीगणेश हो जाएगा। बीजेपी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा से अभियान शुरुआत में पहले ही बाजी मार चुके है।

priyanka gandhi kamal nath

गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी-कांग्रेस दोनों दल के दिग्गज अपने रूटीन प्लान के साथ एक्स्ट्रा प्लान की रणनीति भी बनाते जा रहे है। प्रियंका का एमपी में यह दौरा तब हो रहा है, जब सीएम शिवराज की लांच की गई लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त महिलाओं के खाते में जमा हो जायेगी।

10 जून को पहली किश्त प्रदेश की हितग्राही लाखों महिलाओं के खातों में एक हजार रुपये पहुंचेंगे। इसके दो दिन के ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी एमपी में धावा बोल रही है। इसके लिए महाकौशल के सियासी केंद्र बिंदु जबलपुर को ही चुना गया है। वजह पिछले चुनाव में यहां से आए जिताऊ नतीजे भी है।

दूसरी बड़ी वजह इसी अंचल के छिंदवाड़ा से कमलनाथ आते है। मंडला, डिंडोरी, सिवनी आदिवासी बाहुल्य इलाके के साथ जबलपुर में होने वाली सियासी धमक विंध्य-बुंदेलखंड के बड़े हिस्से तक गूंजती है। राजनीतिक जानकार प्रियंका के इस दौरा को कांग्रेस की बड़ी रणनीति मानकर चल रहे है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट का कहना है कि प्रियंका गांधी उनकी पार्टी की स्टार लीडर है और आने वाले चुनाव में प्रचारक भी रहेगी। उनके इस दौरे से चुनाव अभियान का शंखनाद होगा, जिससे हर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता की ऊर्जा में संचार भी होगा।

jabalpur congress

कांग्रेस पार्टी के जबलपुर शहर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रियंका की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने के लिए सभी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। पार्टी विचारधारा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का लक्ष्य है। सभी कार्यकर्त्ता जोश उमंग के साथ प्रियंका का स्वागत करने आतुर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+