Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalur News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मंत्री राकेश सिंह ने NSUI के 50 कार्यकर्ताओं को BJP में कराया शामिल

बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही जबलपुर में लोकसभा और विधानसभाओं में जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बना रही है। लोकसभा के चुनाव में भी जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हम कार्यकर्ताओं की ताकत से सर्वाधित मतों से जीतेंगे।

यह बात प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंत्री सिंह ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लोकसभा चुनाव के लिए नागपाल गार्डन मदन महल में विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

Congress got a big blow Minister Rakesh Singh included 50 NSUI workers in BJP

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने आशीष दुबे के रूप में एक योग्य, सक्षम और मजबूत कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी से ज्यादा महत्पूर्ण भाजपा का कार्यकर्ता होता है और पश्चिम विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता श्री आशीष दुबे के रूप में अपने-अपने बूथ के कार्य करेगा। कार्यकर्ताआें की ताकत से निश्चित ही पश्चिम विधानसभा से सबसे अधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजय मिलेगी और मुझसे भी बेहतर कार्य करके पार्टी प्रत्याशी श्री आशीष दुबे दिखाएंगे। जबलपुर को विकसित महानगर बनाने की दिशा में हम सभी मिलकर कार्य करेंगे।

20 वर्षों में बहुत कुछ बदला, नहीं बदला तो कार्यकर्ताओं का मनोबल

सिंह ने कहा कि 20 साल पहले की परिस्थितियों को ध्यान से देखा जाए तो कई परिवर्तन हुए हैं। विकास, राजनीतिक परिस्थितियां, मुद्दे, जनभावनाएं सभी बदली हैं, पर जो नहीं बदला वह है कार्यकर्ताओं का मनोबल और उनका परिश्रम। पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ताकत है कि यहां से मुझे हर बार अधिक मतों से जीत मिली है। पिछले लोकसभा चुनाव में 4 लाख 56 हजार वोट से लोकसभा जीते थे। कार्यकर्ताओं की ताकत से हम यह लोकसभा का चुनाव पांच लाख से अधिक वोटो से जीतेंगे, उसमें पार्टी को सबसे बढ़ी बढ़त पश्चिम विधानसभा मिलेगी, ऐसा हमारा विश्वास है। हमें इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोकसभा चुनाव में प्राणपण से जुट जाना है।

Congress got a big blow Minister Rakesh Singh included 50 NSUI workers in BJP

युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव 50 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री राकेश सिंह व लोकसभा प्रत्याशी श्री आशीष दुबे की उपस्थिति में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री अनमोल सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव श्री राबिन तिवारी, श्री रितेश पांडे, श्री सौरभ यादव, श्री अर्पित जैन, श्री आशीष सैनी, आशु सैनी, श्री सोनू गुप्ता, श्री राजाराम यादव, श्री प्रफुल रघुवंशी, श्री अमित पांडे, श्री अविराज खान, अभिषेक रजक, नरेंद्र तिवारी, घनस्याम बर्मन, राज बर्मन, लाली चक्रवर्ती, मुकेश नामदेव सहित 50 से अधिक कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गिरिराज किशोर कपूर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+