‘ऐसे बनो कि यमराज भी लेने आए तो...’, राजू श्रीवास्तव को जबलपुर इसलिए कर रहा याद

जबलपुर, 21 सितंबर: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनकी बनाई हंसी की एक अलग दुनिया में लोग जीते रहेंगे। उनके मप्र में भी लाखों फैंस थे। उनकी मौत की खबर के बाद जबलपुर के लोग भी राजू से जुड़ी यादों के समुंदर को उलीच रहे है। इंसान, भगवान से लेकर यमराज तक उनका हास्य व्यंग्य जिंदगी के पन्ने उलट देता था। कई बार जबलपुर आए राजू श्रीवास्तव के 'यमराज को लेकर किया गया हास्य व्यंग्य याद किया जा रहा हैं।

रॉयल स्कूल के प्रोग्राम में आए थे राजू

रॉयल स्कूल के प्रोग्राम में आए थे राजू

1992 में जबलपुर के धन्वन्तरी नगर स्थित रॉयल हायर सेकेंडरी स्कूल के उद्घाटन समारोह में राजू श्रीवास्तव आए थे। उस दौरान कॉमेडी की अलग तरह की दुनिया का उदय था। स्कूल उद्घाटन समारोह में जिन बच्चों ने राजू को साक्षात देखा और उनसे मुलाकात की। आज उनकी शादी हो गई है। जब राजू श्रीवास्तव के निधन की उन्हें खबर लगी तो उस प्रोग्राम के चश्मदीद पुरानी तस्वीरों को देख याद कर रहे है।

बच्चों के साथ डांस किया था

बच्चों के साथ डांस किया था

स्कूली बच्चों के साथ राजू श्रीवास्तव ने उस वक्त डांस किया था। उस वक्त चौथी क्लास में पढ़ने वाले रजनीश त्रिपाठी भी राजू श्रीवास्तव से मिले थे। वह बताते है कि गोविंदा की फिल्म स्वर्ग में फिल्माए गाने पर डांस किया था। इसी तरह उन्होंने अभिताभ बच्चन की मिमेकरी भी की। उस प्रस्तुति से राजू को इतनी वाहवाही मिली कि अन्य कलाकारों के डायलॉग बोलने की डिमांड होने लगी।

जब राजू ने कहा अच्छा यमराज जी आप आए है...

जब राजू ने कहा अच्छा यमराज जी आप आए है...

कॉमेडी करते हुए जबलपुर के ही प्रोग्राम में राजू श्रीवास्तव ने लोगों को यमराज का किस्सा सुनाया था। जिसके माध्यम से उन्होंने संदेश दिया था कि 'इंसान को ऐसा काम करना चाहिए कि यमराज भी जब लेने आएं, तो बोले कि आप भले इंसान थे। राजू की मौत के बाद जबलपुर में सुनाया गया यह हास्य सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कवयित्री अर्चना श्रीवास्तव को किया था सम्मानित

कवयित्री अर्चना श्रीवास्तव को किया था सम्मानित

अप्रैल 2022 में दिल्ली में राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें जबलपुर की कवयित्री अर्चना श्रीवास्तव द्वारा कोविडकाल के दौरान कविताएं लिखी थी। ऑनलाइन कॉम्पटीशन में अर्चना को तीसरा पुरुष्कार प्राप्त हुआ था। यह पुरुष्कार हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने ही दिया था। अर्चना शहर के चर्चित वेटरनरी डॉक्टर और वीयू के सेवानिवृत्त जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव की पत्नी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+