MP News: सीएम शिवराज सिंह भिंड से करेंगे विकास यात्रा का शुभारंभ, सम्मलेन में हितग्राहियों से करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा का आगाज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसकी शुरुआत चंबल संभाग के भिंड से करेंगे। संत रविदास जयंती के अवसर होने वाला यह कार्यक्रम बेहद ख़ास होगा।

shivraj singh

CM Shivraj Singh: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के विकास यात्रा का आगाज भिंड से होगा। संत रविदास जयंती के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान इसका शुभारंभ करेंगे। चंबल संभाग से हो रही इस शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। बेहद ख़ास इस मौके पर हितग्राहियों का सम्मलेन भी आयोजित किया गया है, जिसमें हितग्राहियों से संवाद के साथ सीएम शिवराज करोड़ों रुपए के विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। आयोजन को लेकर भिंड में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य कार्यक्रम में आसपास के गांव के लोगों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा।

बेहतर सुशासन बदलेगा जीवन

बेहतर सुशासन बदलेगा जीवन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान प्रदेश में सुशासन के विस्तार की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने से जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर होगा। इसके साथ ही शासन की कल्याणकारी मंशा का विस्तार भी होगा। संत रविदास जयंती- 5 फरवरी को भिंड में होने वाले कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण किया जाएगा, साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ होगा।

CM ने की तैयारियों की समीक्षा

CM ने की तैयारियों की समीक्षा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र, हितलाभ वितरण और विकास यात्रा के शुभारंभ के सिलसिले में तैयारियों की समीक्षा की। 5 फरवरी संत रविदास जयंती पर भिंड में होने वाले कार्यक्रम की वर्चुअली जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भी वर्चुअली शामिल हुए।

भिंड के JMS ग्राउंड में होगा आयोजन

भिंड के JMS ग्राउंड में होगा आयोजन

कार्यक्रम भिंड के एम.जे.एस. ग्राउंड पर दोपहर 12.40 बजे कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 150 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बने 42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 242 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शुरू होने वाले 79 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। इसके अलावा सीएम शिवराज आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

5 रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

5 रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कहा गया है कि भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम भी बनते हैं। मुख्यमंत्री विकास यात्रा के 5 रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। इन रथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं, आम जनता के बीच सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का संदेश देंगे।

आयोजन में वर्चुअली जुड़ेंगे आसपास के गांव

आयोजन में वर्चुअली जुड़ेंगे आसपास के गांव

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में मुरैना और श्योपुर में प्राप्त आवेदनों में से 95 प्रतिशत से अधिक और भिण्ड में 91 प्रतिशत से अधिक आवेदन स्वीकृत किये गए हैं। भिंड में 661, मुरैना 628 और श्योपुर में 287 शिविर लगाये गए। इन 1571 शिविरों में प्राप्त 4 लाख 386 आवेदन में से 3 लाख 77 हजार 886 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम से भिण्ड, मुरैना और श्योपुर के सभी गाँव, कस्बों और नगरों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+