‘कांग्रेस ने सिर्फ एक खानदान का ही नाम लिया ’, सीएम शिवराज बोले हम हर जननायक को करते है याद
जबलपुर, 16 सितंबर: आजादी के इतिहास में कांग्रेस ने सिर्फ एक खानदान का नाम लेने का काम किया, लेकिन पीएम मोदी ने आजादी हर वीर सपूत को याद कर रहे है। हर क्रांतिकारी का स्मारक बनाया जा रहा है। यह कहना मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। जबलपुर में राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सीएम ने स्मारक बनाने की घोषणा की। बोलें कि छिंदवाड़ा के विश्वविद्यालय का नाम भी राजा शंकरशाह के नाम पर ही होगा। साथ ही पेसा एक्ट फाइनल हो चुका है, जिसे जल्द ही इसी साल लागू किया जाएगा।

पहले कुछ ही क्रांतिकारियों को किया जाता था याद
जबलपुर में राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर इस बार विशेष आयोजन हुआ। जिसमें देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शिरकत की। सीएम शिवराज सिंह बोले कि आजादी के बाद अब तक के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहला अवसर है जब हर वर्ग समाज के आजादी के नायकों को याद किया जा रहा है। उनके सम्मान में स्मारक बनाए जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त सिर्फ एक ही खानदान के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का नाम लिया जाता है। बीजेपी सरकार में सभी के बलिदान और जयंती को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं।

राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह का बनेगा स्मारक
1857 की क्रांति के वक्त आजादी की खातिर अपने खून की आखिरी बूंद देने राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह का स्मारक बनेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर में जिस जगह पर उनका बलिदान हुआ वहां भव्य स्मारक बनाया जाएगा। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को भी सहेजा जाएगा। आपको बता दें कि शंकरशाह रघुनाथ शाह को जिस कारागार में बंद रखा गया था, उस स्थान को जबलपुर में आज भी संरक्षित रखा गया है।

जल्द लागू होगा पेसा एक्ट, वन समितियां बनेगी सशक्त
आदिवासी जनजातीय वर्ग के लिए मप्र सरकार ने पेसा एक्ट का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है। इसका प्रकाशन होना है और मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास है। मुख्यमंत्री बोले कि इस एक्ट को इसी साल लागू किया जाएगा। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों में कार्यरत वनसमितियों को और अधिकार देने का मप्र सरकार ने फैसला लिया हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने और विक्रय करने का अधिकार दिये जाने संबंधी पायलट प्रोजेक्ट इसी वर्ष प्रारंभ किया जाएगा।

राजा शंकरशाह के नाम होगी छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी
पिछले दिनों मप्र सरकार ने छिंदवाड़ा में विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया था। सीएम शिवराज ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी राजा शंकरशाह के नाम से पहचानी जाएगी। इसके अलावा आदिवासियों के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए संचालित योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा हैं। लगभग एक अरब से ज्यादा की विभिन्न योजनाओं का उपराष्ट्रपति धनखड़ ने रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, लोकार्पण भी किया।

आदिवासी वर्ग के छात्र-छात्राएं सम्मानित
उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली भारिया जनजाति की वर्षा उइके और भावना चंदनिया को सम्मानित किया। इसके अलावा JEE एड्वांस में आदित्य कवरेती, मेघा, शिवकुमारी बैगा ने भी सफलता हासिल की थी। क्लेट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली बबीता बघेल, शारदा पाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य हितग्राहियों को भी हितलाभ प्रदान किये गये।












Click it and Unblock the Notifications