Jabalpur News: समरसता कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकें सीएम, शिवराज ने जबलपुर एयरपोर्ट से फोन पर सभा की संबोधित
CM Shivraj: मध्य प्रदेश में हर जिले समरसता कार्यक्रमों की धूम हैं। जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका आगमन रद्द हो गया। उन्होंने मोबाइल से जन सभा को संबोधित किया।
सीएम का बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे बरेली से हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर आगमन होना था। शहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन में पूर्व निर्धारित समरसता कार्यक्रम था। जिसमें संत शिरोमणि रविदास की चरण पादुका का पूजन शामिल था।
इसके बाद समरसता यात्रा और आमजन को सभा के माध्यम से संबोधित करते लेकिन अचानक खबर आई कि सीएम आयोजन स्थल नहीं पहुंच पाएंगे। वे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में कुछ देर रुकने के बाद वे अनूपपुर रवाना होंगे। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में पहले तो मायूसी छा गई, लेकिन बाद में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन सभा को फोन पर संबोधित किया तो लोगों के चेहरे खिल उठे।

सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में न पहुंचने पर खेद भी व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से वादा किया कि वह बहुत जल्द उनके बीच पहुंचेंगे। समरसता यात्रा प्रभारी डा. जितेंद्र जामदार के फोन से जनता को संबोधित करते सभी से सागर पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने जानकारी दी कि सागर में संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री पहुंचेंगे।
कुछ देर डुमना में रुकने के बाद सीएम अनूपपुर के लिए रवाना हुए। डुमना एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेता अगवानी के लिए पहुंचे। सीएम ने जबलपुर के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही सभी से एक जुटकर होकर चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रिय रहने की अपील भी की। बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं से शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं का जिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा हैं। उनके लिए प्रयास करने कहा। सागर में पीएम के कार्यक्रम में पहुंचने भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications