कान्हा नेशनल पार्क की सैर पर सीएम शिवराज एंड फैमिली, वन्य प्राणियों की दिलकश जगह का उठाएंगे लुत्फ़
इस बार सीएम शिवराज और उनके परिवार ने कान्हा नेशनल पार्क घूमने का प्लान बनाया । अपने इस निजी टूर में मुख्यमंत्री, अपनी पत्नी साधना सिंह दोनों बेटे कुणाल और कार्तिकेय के साथ कान्हा पहुंचे।
बालाघाट, 10 जून: मध्यप्रदेश के राजकाज की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ कान्हा नेशनल पार्क की सैर पर है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस मनमोहक दिलकश जगह आने से भला सीएम शिवराज खुद को कैसे रोक पाते? सीएम यहाँ मुक्की स्थित होटल ताज में ठहरे है और वे यहाँ अपने तीन दिनों के निजी प्रवास के दौरान पार्क का लुत्फ़ उठाएंगे। पत्नी साधना सिंह, बेटे कुणाल और कार्तिकेय के साथ सीएम बाघ का दीदार करने के साथ यहाँ की प्राकृतिक वादियों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

तीन दिन सैर पर CM शिवराज
बेहद व्यस्त शैड्यूल से वक्त निकालकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ पर्यटन का प्लान बनाया है। सीएम है तो पूरे प्रदेश की बागडोर उनके जिम्मे है, हर रोज तमाम तरह के तनाव और जिम्मेदारियों से जूझते हुए वह अपने और परिवार के लिए कम वक्त ही निकाल पाते है। जैसे समर वैकेशन में हमारा और आपका कही घूमने का मन इठलाता है, जहाँ मन को शांति मिले और तनाव दूर किया जा सके, तो फिर कान्हा जैसी खुबसूरत वादियाँ किसे अच्छी नहीं लगेगी। इस बार सीएम शिवराज और उनके परिवार ने कान्हा नेशनल पार्क घूमने का प्लान बनाया । अपने इस निजी टूर में मुख्यमंत्री, अपनी पत्नी साधना सिंह दोनों बेटे कुणाल और कार्तिकेय के साथ कान्हा पहुंचे। वे यहाँ तीन दिन तक प्राकृतिक वादियों का लुत्फ़ उठाएंगे। दुर्लभ वन्य प्राणियों का दीदार तो करेंगे ही, साथ ही हरे-भरे जंगल की खूबसूरती का आनंद भी उठाएंगे।
Recommended Video

कान्हा के मुक्की गेट से किया प्रवेश
कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे सीएम शिवराज ने परिवार के साथ बालाघाट की ओर मुक्की गेट से प्रवेश किया। उससे पहले वह बैहर में बिरवा हवाई पट्टी में हेलीकाप्टर से पहुंचे। यहां उनकी मंत्री रामकिशोर कावरे,पूर्व बैहर विधायक भगत नेताम ने आगवानी की। मंत्री विधायक के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की। सबसे पहले वह बिरसा के भूतना कुदान गांव पहुंचे, जहाँ जहरीली गैस के रिसाव से पांच युवकों की मौत हुई थी। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाक़ात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह कान्हा के लिए रवाना हुए।

मनोरंजन के सारे इंतजाम दुरुस्त
सीएम के तीन दिवसीय कान्हा टूर को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है। हरे-भरे जंगल के सुरम्य माहौल का सीएम का परिवार जहाँ आनंद उठाएगा, वही वक्त बचने पर बालाघाट और उसके आसपास पर्यटन केन्द्रों की ओर भी वह रुख कर सकते है। बांस की कलाकृतियों के लिए पहचान रखने वाले बैहर में भी व्यवस्थाए दुरुस्त की गई है । बैगा हाट भी पहुंचा जा सकता है। कान्हा के फील्ड डायरेक्टर एस के सिंह पार्क से जुड़ी सभी विशेषताए बता रहे है। वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दे रहे है।

नगरीय निकाय चुनाव फिर आगे और व्यस्तता
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ घूमने इतना वक्त बाद में नहीं निकाल पाते। क्योकि अगले सप्ताह पार्टी प्रत्याशियों के टिकट घोषणा के साथ चुनाव प्रचार में उनकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। इसके अलावा तेज बारिश शुरू होते ही नेशनल पार्क पूरे बारिश के मौसम में बंद हो जाते है। अगले साल विधानसभा चुनाव है तो फुर्सत वैसे ही नहीं मिलने वाली। स्थानीय निकाय चुनाव के फिर बारिश के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उतना वक्त निकालना मुनासिब नहीं होगा, जितना वक्त वह अभी अपने परिवार को दे पा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications