Jabalpur Dumna Airport पर पकड़ा गया लैंड स्केम के आरोपी पूर्व बिशप का करीबी, मुंबई भागने की फिराक में था
Jabalpur Dumna Airport: बर्खास्त बिशप पीसी सिंह बेहद करीबी माने जाने वाले प्रेम मसीह को आखिरकार EOW ने गिरफ्तार कर ही लिया। मसीह फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने की फिराक में डुमना एयरपोर्ट पहुंचा था। इस इनपुट के आधार पर ईओडब्ल्यू टीम ने फ्लाइट में धावा बोल दिया। विमान के उड़ान भरने के पहले उसे दबोंच लिया।
प्रेम मसीह पर आरोप है कि उसने पीसी सिंह के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन की हेराफेरी की। उसने मुंबई जाने का प्लान बनाया था। आपको बता दें कि चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया को क्रिश्चियन कॉलोनी के पास 4000 वर्गफीट जमीन शासन ने लीज पर दी थी। यह जमीन चर्च के आधिपत्य में थी। बिशप बनने के बाद पीसी सिंह ने प्रेम मसीह के साथ मिलकर संस्था से एनओसी ली। फर्जी राजस्व रिकॉर्ड तैयार करवाकर वर्ष 2019 जमीन की संयुक्त रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।

इस मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने प्रेम मसीह और बर्खास्त बिशप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। बर्खास्त बिशप पीसी सिंह के बंगले पर ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितम्बर 2022 को छापामार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान उसके घर से विदेशी मुद्रा समेत चल और अचल संपत्तियों के साथ ही लाखों रुपए नकद मिले थे। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में पीसी सिंह समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज किया। जिसके बाद मामले की जानकारी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को दी।
ईडी ने जांच के बाद मामले में प्रेम मसीह समेत अन्य को भी आरोपी बनाया था। यह जानकारी लगने पर प्रेम मसीह जमानत के मकसद से शहर आया था।ऐसा पकड़ा-पुलिस को मुखबिर के जरिए खबर मिली कि आरोपित प्रेम मसीह दिल्ली फरार हो रहा है। यह जानकारी टीम ने पुलिस को दी और मदद मांगी। जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार की शाम चार बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में पहुंचा।
विमान रनवे पर दौड़ता इससे पहले ही टीम ने एटीसी की मदद से विमान को खड़ा करवा लिया। टीम के सदस्य फौरन विमान में दाखिल हुए और प्रेम को लेकर नीचे उतर आए। इसके बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।












Click it and Unblock the Notifications