CBI ने जबलपुर के IIITDM में मारा छापा, कंप्यूटर खरीदी घोटाले की हुई थी शिकायत

मध्य प्रदेश के जबलपुर ट्रिपल आईटीडीएम में कंप्यूटर खरीदी घोटाले की शिकायत पर सीबीआई ने छापा मारा। टीम को देख संस्थान के अधिकारियों के होश उड़ गए।

cbi raid

CBI raids IIITDM in Jabalpur: एमपी के जबलपुर ट्रिपल आईटीडीएम में कंप्यूटर खरीदी समेत अन्य वित्तीय गड़बड़ियों पर सीबीआई का शिकंजा कस गया हैं। 8 सदस्यों की सीबीआई की टीम ने यहां छापा मारा। इस कार्रवाई में गड़बड़-घोटाले से संबंधित कई महतवपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। संस्थान के वित्तीय लेखा-जोखा भी खंगाला गया।

ट्रिपल आईटीडीएम में पूर्व प्रबंधकों के कार्यकाल में बड़ी मात्र में कंप्यूटर खरीदी हुई थी। इसके अलावा अलग-अलग मद और विभाग में अन्य सामग्री भी खरीदी गई। लेकिन संबंधित विभागों वह सामग्री नहीं मिली। जिसकी सीबीआई को शिकायते की गई थी। परीक्षण के बाद सीबीआई ने यहां दबिश दी।

डुमना हवाई अड्डे रोड पर स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पन एवं विनिर्माण संस्थान में जैसे ही सीबीआई की टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम ने अकाउंट स्टोर शाखा की सबसे पहले जांच शुरू की। उन दस्तावेजों को खंगाला गया जो शिकायत से संबंधित थे।

computer

लेखा शाखा में मौजूद अधिकारी जांच टीम के एक्शन को देख हैरान रह गए। कागजों पर आवंटित कंप्यूटर और अन्य सामग्री के सिलसिले में संबंधित विभाग प्रमुखों से पूछताछ की गई। उनके बयान और दस्तावेजों में दर्ज सामग्री मेल नहीं खा रही थी।

इसके बाद अधिकारियों की टीम ने संबंधित विभागो जिसके नाम से खरीदी हुई, वहां पहुंचकर कंप्यूटर और अन्य सामग्री का भौतिक सत्यापन शुरू किया। सीबीआई को मिली शिकायत के जांच बिंदुओं के आधार पर अधिकांश विभाग में कंप्यूटर कम पाए गए। कुछ उपकरणों के बिल भी मिले लेकिन उपकरण नदारत थे।

jabalpur tripal i tdm

सूत्रों के मुताबिक कोरोना काल के पहले फिर बाद में सामग्री खरीदी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व प्रबंधकों के कार्यकाल में ऐसी सामग्री खरीदी के फर्जी बिल लगा दिए गए, जिसकी आवश्यकता भी नहीं थी। जिन विभागों में खरीदी जरुरी थी, उनका प्रस्ताव मंजूर करने में आना-कानी होती रही। अब सीबीआई टीम ने वित्त विभाग से कंप्यूटर का रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क भी बरामद किया हैं। जिसकी गहराई से पड़ताल की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+