Jabalpur News: 18 सितंबर को पीएम मोदी के आगमन की सुगबुगाहट, जबलपुर में नवनिर्मित इस स्मारक का होना है उद्घाटन
Jabalpur News: एमपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का पारा चरम पर हैं। उम्मीदवारों की सूची जारी होने की चर्चाओं के बीच दिग्गज केन्द्रीय नेताओं का प्रदेश में आना-जाना बना हुआ हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबलपुर आगमन की सुगबुगाहट हैं। चुनावी साल में मोदी के आगमन से सिर्फ महाकौशल ही अछूता रहा।
सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच खबर है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो पीएम मोदी 18 सितंबर को जबलपुर आ सकते हैं। यह तारीख इस लिए भी ख़ास है क्योकि यहां अमर शहीद राजा शंकरशाह रघुनाथ के शौर्य स्मारक का उद्घाटन होना हैं।
स्मारक बनकर तैयार हो गया हैं। करीब एक पखवाड़े पहले जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन समेत कई अधिकारियों ने स्मारक का निरीक्षण भी किया था। निर्माणकर्ता एजेंसी को स्मारक में जल्द फाइनल टच देने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि आधिकारिक तौर पीएम मोदी का अभी कोई भी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ हैं। लेकिन जिस स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं, उसे VVIP के आगमन से जोड़ा जा रहा हैं।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के पहले मोदी के जबलपुर आने की बड़ी वजह एक यह भी है कि मध्य प्रदेश में सिर्फ महाकौशल अंचल ही रह गया जहां वह इस साल अभी तक नहीं आए। राजधानी भोपाल, विंध्य, इंदौर, चंबल सभी जगह आ चुके हैं। स्मारक के उद्घाटन के बहाने उनकी बड़ी सभा भी हो सकती हैं। ताकि यहां से उनका संदेश पूरे महाकौशल को जा सकें। अगले महीने 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच चुनाव का ऐलान भी संभावित हैं। लिहाजा आचार संहिता लागू होने के पहले बीजेपी के लिए भी यही वक्त मुनासिब हैं, कि मोदी की यहां एक सभा करा ली जाए। संभाग के सभी आठ जिलों की पब्लिक को जुटाने बीजेपी के लिए भरपूर हाथ भी खुले रहंगे। जबलपुर में बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का कहना है पीएम का कार्यक्रम पीएमओ से ग्रीन सिग्नल के बाद तय होता हैं। फिलहाल अभी कोई सूचना नहीं है, लेकिन यदि उनका आगमन होगा तो कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications