प्रेमिका को KISS करने जंगल में बुलाकर प्रेमी ने रख दी यह डिमांड, फिर...

जबलपुर। वह उसे बेपनाह मोहब्बत करती थी। उससे शादी रचाने का ख्वाब देख रही थी। एक रोज प्रेमी ने मिलने जंगल में बुलाया और फिर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। प्रेमिका की हत्या कर उसने शव को पत्तों से ढक दिया। 5 सितम्बर 2019 को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कुंडम पुलिस थाना इलाके के बीजपुरी जंगल में 12वीं की इस छात्रा का शव देख पूरा गांव चौंक गया था। वारदात को अंजाम दिए जाने की वजह और आरोपी का तब पता नहीं चल पाया था।

प्रेमी रमन सिंह सैयाम गिरफ्तार

प्रेमी रमन सिंह सैयाम गिरफ्तार

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो परत दर परत खुल गई और छात्रा की हत्या करने वाला उसका सहपाठी ही निकला। दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी खमरिया निवासी रमन सिंह सैयाम को गिरफ्तार किया है।

दोनों एक साथ पढ़ते थे

दोनों एक साथ पढ़ते थे

मामले का खुलासा करते हुए जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि रमन और छात्रा दोनों कॉमर्स से पढ़ाई कर रहे थे और दोनों की सपलीमेंट्री आयी थी। तीन सितम्बर 2019 की दोपहर ढाई बजे उसने छात्रा को किस करने के लिए बीजापुरी के जंगल में बुलाया था। जहां छात्र ने उसकी हत्या कर शव को पत्तों से ढक दिया था। पांच सितंबर को जंगल में छात्रा का शव मिलने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को उसके बैग से एक मोबाइल मिला था, जिससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।

मैसेज में रखी थी किस की डिमांड

मैसेज में रखी थी किस की डिमांड

जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि मोबाइल में मिले मैसेज मोबाइल के अनुसार छात्रा ने छात्रा से किस की डिमांड की थी। किस करने के लिए उसने उसे जंगल में बुलाया था। अगले दिन दोनों जंगल में मिलने पहुंचे थे। इसे लेकर लड़की बहुत सीरियस थी और वो इससे शादी करना चाहती थी। एसपी अमित सिंह के अनुसार जंगल में दोनों की मुलाकात हुई। किस करने के दौरान आरोपी रमन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसका लड़की ने विरोध किया तो यह बौखला गया। उसके बाद लड़के ने सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद लड़के ने जंगल में पत्तों से उसका शव ढक दिया। फिर वहां से वह भाग गया। अपने फोन के सारे कॉल और मैसेज डिलीट कर दिया।

दो दिन तक तलाश करते रहे परिजन

दो दिन तक तलाश करते रहे परिजन

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की तीन सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल से वह नहीं लौटी तो पिता तलाश में जुट गए। पांच सितंबर को जंगल में लाश मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+