Bollywood Actor Suniel Shetty को ठंड में भी लेमन जूस पसंद, जबलपुर के ढाबे में फैमली के साथ खाए छोले-भटूरे
बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी एमपी के बांधवगढ़, कान्हा नेशनल पार्क में खूब घूमे। फैमली के साथ जमकर मजा किया और मुंबई लौटते वक्त जबलपुर के पास ढाबे में खाना-खाने का आनंद भी लिया। ठंड के बावजूद वो लेमन जूस पीना नहीं भूले।

Bollywood actor Suniel Shetty:कड़ाके की इस ठंड में यदि कोई नींबू या उसके जूस का कोई नाम भी ले दें तो कहो छींक आ जाए। लेकिन फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी फैमली को एमपी में लेमन जूस इतना पसंद आया कि वह मुंबई लौटते-लौटते तारीफ करते नहीं थके। बांधवगढ़ फिर कान्हा नेशनल पार्क में वाइल्ड लाइफ का लुत्फ़ उठाने के बाद सुनील शेट्टी जब लौट रहे थे तो रास्ते में एक ढाबे में भी रुके। यहां छोटे भटूरे और महाकौशल-बुंदेलखंड के जायकों का मजा भी लिया।

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी क्रिसमस-न्यू ईयर की एमपी में छुट्टियां बिताने के बाद मुंबई पहुंच गए। वाइल्ड लाइफ का मध्य प्रदेश में उन्होंने खूब लुत्फ़ उठाया। चाहे बांधवगढ़ हो या फिर कान्हा नेशनल पार्क वहां की हरी भरी प्राकृतिक वादियों ने उनके टूर को यादगार बना दिया। दोनों ही जगहों की ट्रिप पूरी करने के बाद जब शेट्टी कान्हा से लौटने लगे तो बीच रास्ते में वह एक ढाबे में रुके। दिलीप खत्री के ढाबे में उन्होंने एक घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया। उनकी फैमली को भी भूख लगी थी तो ढाबे में खाने का मैन्यू पूछा। फिर गरमा-गर्म छोले के भटूरे और आलू के पराठे मंगवाए। साथ ही लेमन जूस भी पिया।

Recommended Video

ढाबा संचालक दिलीप खत्री ने बताया कि उनके लिए भी ढाबे में एक बड़ी सेलब्रिटी का पहुंचना बड़ा अनुभव था। हाईफाइ फाइव स्टार होटल में खाने के शौक़ीन ऐसी हस्ती जब उनके ढाबे पर पहुंची तो पूरा स्टाफ भौंचक रह गया। खत्री ने बताया कि सुनील शेट्टी की फैमली इस बार के टूर से बेहद खुश नजर आ रही थी। सुनील ने एमपी की तारीफ की, यहां रहने वाले लोगों की मिलनसारिता के वे मुरीद हुए। खान-पान रहन-सहन लाजबाब लगा। बाकी जो सभी कमियां यहां की प्राकृतिक वादियों ने पूरी कर दी। ढाबे में खाना खाने के बाद सुनील शेट्टी और उनकी फैमली जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। जहां से उनकी फ्लाइट थी।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications