बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से सौ गुना ऊपर BJP कार्यकर्ता, जानिए ऐसा क्यों बोले वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने में कांग्रेस ने कभी कोई मौका नहीं छोड़ा।

जबलपुर, 25 जून: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से सौ गुना ऊपर बीजेपी बूथ का कार्यकर्ता है। कमलनाथ का हिसाब-किताब हो गया है और लगता है कि वो अब मुंबई में ही रहेंगे। यह कहना है मप्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का। जबलपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वीडी बोले कि 'कांग्रेस के खून में अंग्रेजों का जीन है'।

vd

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। जबलपुर में भाजपा से महापौर प्रत्याशी के पक्ष में उन्होंने रोड-शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की। शर्मा बोले कि संस्कारधानी को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने का पार्टी का संकल्प है।

bjp

कांग्रेस के खून में है, अंग्रेजों का जीन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने में कांग्रेस ने कभी कोई मौका नहीं छोड़ा। इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए शर्मा ने कहा कि इमरजेंसी लगवाने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हाथ रहा है। कांग्रेस का परिवारवाद इस देश को खा गया। शर्मा बोले कि ऐसे हालातों को देखकर यही कहा जा सकता है कि कि 'कांग्रेस के खून में, अंग्रेजों का जीन है'।

bjp 1

सोनू सूद से सौ गुना ऊपर बीजेपी बूथ का कार्यकर्ता
नगरीय निकाय चुनाव में इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में सोनू सूद के आने की ख़बरों पर भी वीडी शर्मा ने चुटकियाँ ली। शर्मा बोले कि 'पहले PK भी आए थे, अब खाके आ जाओं'। उन्होंने पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से तुलना करते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पर कटाक्ष भी किया। शर्मा ने कहा कि सोनू सूद से सौ गुना ऊपर बीजेपी बूथ लेवल के कार्यकर्ता है। उनके इंदौर में आने से पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

ये भी पढ़े-चुनाव जीती तो 'विकास की बैसाखी बनेगी दिव्यांग सुशीला, जानिए इस शहर में सुशीला की क्यों है चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+