दुनिया का आश्चर्य है कि राहुल गांधी हिंदुत्व पर लेख लिख रहे हैं: BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जबलपुर पधार रहे हैं और जबलपुर में कई प्रकार के विकास की सौगातें देने के साथ प्रधानमंत्री जी विराट आम सभा को संबोधित करेंगे। इसी की व्यापक तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक उमंग और उत्साह है।

शर्मा ने कहा कि जी-20 देशों की बैठक और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद पहली बार जबलपुर की धरती पर पधार रहे हैं। महाकौशल और जबलपुर की भूमि पर प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। आज इस तैयारी के लिए संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई है।

BJP MP Vishnudutt Sharma takes direct aim at Rahul Gandhi while discussing with the media.

गांधीजी के विचारों से विमुख हो गई कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जिंदगी ही ट्वीटर पर और भाजपा गांधीजी के विचारों को जमीन पर उतार रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जी के स्वच्छता अभियान, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के सपने को साकार करने का काम किया है। आज देश की 140 करोड़ आबादी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधीजी के स्वच्छता के संदेश को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की पहचान स्वच्छ, समृद्व और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में हो रही है। कांग्रेस ने गांधीजी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंककर सिर्फ सत्ता का सुख भोगा है। कांग्रेस गांधी जी के विचारों से विमुख हो गई और स्वच्छता के नाम पर कुछ नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांधी जी के सपनों को साकार करने में जुटा है और कांग्रेस सिर्फ आलोचना करने में लगी है।

दुनिया का आश्चर्य है कि राहुल गांधी हिंदुत्व पर लेख लिख रहे हैं

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नित-नए कारनामों से रिकॉर्ड बना रहे हैं। दुनिया का आश्चर्य यह भी है कि राहुल गांधी हिन्दुत्व पर लेख लिख रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी हिंदुत्व की बात करते हैं और दूसरी तरफ सनातन को समाप्त करने का सपना देखते हैं। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के दौरे से एक दिन पहले मैंने कहा था कि यह वही राहुल गांधी हैं, जो झूठ की गारंटी देते हैं। 2018 में मध्यप्रदेश की जनता को झूठ की गारंटी दी थी। कमलनाथ के नेतृत्व में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी जनता से किए सभी वादे भूल गए। आज राहुल गांधी हिन्दुत्व पर लेख लिख रहे हैं। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप हिन्दुत्व के बारे में क्या जानते हैं। आपके सहयोगी हिन्दुत्व को समाप्त करने की बात करते हैं। यही आपका असली चेहरा और चरित्र है। मध्यप्रदेश की जनता आपके दोहरे चरित्र को भली भांति जानती है। वह किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। आपका झूठ और छल-कपट की राजनीति अब सबके सामने आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+