मध्य प्रदेश में भाजपा नेता का मर्डर, रेत में लाश दफन कर लिखा 'THE END'

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा के नेता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को शव रेत में दबाया हुआ मिला है। हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग नहीं लग पाया है, मगर पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की वजह से हत्या किया जाना सामने आया है।

BJP Leader Rishabh Jain Murder in Jabalpur MP

हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच में होगा। पूरे मामले की सबसे खास बात यह है कि रेत में जहां शव दफन था, वहां पास ही रेत पर द एंड लिखा मिला है।

मामले के अनुसार ​जबलपुर के भाजपा नेता ऋषभ जैन उर्फ सुलभ गुरुवार शाम से लापता थे। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह पता चला कि जबलपुर के भेड़ाघाट के स्वर्गद्वारी में रेत उनका शव दबा हुआ है।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि ऋषभ जैन भाजयुमो नगर महामंत्री थे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले ऋषभ मूर्ति का कारोबार करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हो सकती है हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार फिलहाल ऋषभ जैन की हत्या किए जाने की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि ऋषभ पिछले कुछ समय से अवैध शराब और रेत उत्खनन का अपने स्तर पर विरोध करना भी शुरू कर दिया था। ऐसे में पूरे हत्याकांड में ये पहलू भी जोड़कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+