Bhopal-jabalpur Vande Bharat ट्रेन अब रीवा तक जाएगी, बढ़ाई जाएगी ट्रेन की स्पीड, यात्रियों में खुशी
Bhopal-Jabalpur Vande Bharat train: एमपी की राजधानी भोपाल से जबलपुर के बीच चलने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन को भी रीवा तक बढ़ा दिया गया हैं। 10 अक्टूबर से यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलेगी। विंध्य क्षेत्र को भी अप्रत्यक्ष रूप से वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई। जिससे यात्रियों में खुशी का माहौल हैं।
विशेषकर रीवा से जबलपुर या भोपाल तक कम वक्त में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। अभी रीवा से भोपाल तक जाने सीधी ट्रेन से वन नाइट जर्नी करना पड़ता था। लेकिन इस रूट पर यात्रा करने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिल गया हैं।
यह ट्रेन जबलपुर की बजाए रीवा से रानीकमलापति के लिए रवाना होगी और जबलपुर होकर जाएगी। रेलवे ने एक अहम निर्णय लेते हुए वंदेभारत ट्रेन को 10 अक्टूबर से रीवा से जबलपुर होकर रानीकमलापति के बीच चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी और सतना, मैहर, कटनी होकर जबलपुर सुबह 8.45 पर आएगी। यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद रानीकमलापति के लिए रवाना हो जाएगा। यह ट्रेन रीवा से जबलपुर का सफर सवा तीन घंटे में तय करेगी। अभी तक इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें 4 से 6 घंटे में यह सफर तय करती हैं।

यह ट्रेन जबलपुर से पौने नौ बजे रवाना होगी और डेढ़ बजे रानीकमलापति पहुंचे। यहां पर दो घंटे रूकने के बाद साढ़े तीन बजे वापसी करेगी। रात 8.10 पर जबलपुर पहुंचेगी और यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद रीवा रवाना हो जाएगा। यह ट्रेन रीवा रात साढ़े 11 बजे पहुुंचेगी।
ट्रेन की गति को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि वह कम समय में अपना सफर तय कर सके। जबलपुर से रानीकमलापति का सफर लगभग चार घंटे को होगा। दरअसल जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने कुछ समय पूर्व ट्रेन का रूट, समय और सुविधा को लेकर एक सर्वे कराया था।












Click it and Unblock the Notifications