Bhopal-Durg अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन 2 दिन निरस्त, रैक की किल्लत बनी वजह, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Bhopal-Durg Amarkantak Express train: भारतीय रेलवे के कई जोन अभी भी यात्री ट्रेनों के रैक से जूझ रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं। दुर्ग से भोपाल तक चलने वाली अमरकंटक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन निरस्त रखने का निर्णय लिया गया हैं।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक बेहद डिमांड फुल इस यात्री ट्रेन को रद्द करने के पीछे रैक का अभाव बताया गया हैं। 13.07.2023 को दुर्ग से भोपाल के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से निरस्त की गई है।

इसी तरह दूसरे दिन 14.07.2023 को गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस भी अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से निरस्त रहेगी। दोनों ही प्रमुख शहरों के बीच संचालित इस ट्रेन के निरस्त होने की खबर बीच के सभी स्टेशनों को दे दी गई हैं।

bhopal-durg-amarkantak-express-train-canceled

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के कई प्रमुख शहरों से गुजरते हुए राजधानी भोपाल पहुंचने वाली इस ट्रेन से सफ़र करने में यात्रियों को ज्यादा आसानी होती हैं। दोनों ही ओर से इस ट्रेन के छूटने की टाइमिंग भी परफेक्ट हैं। लिहाजा एमपी से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ इस ट्रेन में ज्यादा रहती हैं। दुर्ग-रायपुर से कटनी-जबलपुर के रास्ते भोपाल जाने के लिए इस रूट पर यह एक मात्र यही ट्रेन हैं।

इसी रूट पर दूसरी ट्रेन इंदौर-बिलासपुर हैं। जिसका आखिरी स्टॉपेज बिलासपुर होने के कारण लोगों को रायपुर पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन बदलना पड़ता हैं। इन परिस्थितियों में अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन निरस्त से होने से उन यात्रियों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं, जिन्हें की महीने पहले से अपनी यात्रा का रिजर्वेशन करवा लिया था। दक्षिण पूर्व मध्य रेल जोन द्वारा ट्रेन निरस्त करने के निर्णय के बाद धड़ाधड़ टिकट कैंसिल करवाए जा रहे हैं। हालांकि रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+