Jabalpur News: बेसबॉल की नेशनल प्लेयर ने लगाया मौत को गले, सिवनी जिले की रहने वाली थी संजना बरकड़े
Baseball National Player: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेसबॉल की नेशनल प्लेयर युवती ने मौत को गले लिया। सिवनी जिले की रहने वाली मृतका संजना बरकड़े की इस मौत की गुत्थी का का पता लगाने पुलिस जुट गई हैं।

Baseball National Player: देश के कई राज्यों में बेसबॉल में महाकौशल का नाम रोशन करने वाली प्लेयर संजना बरकड़े नहीं रही। जबलपुर में उसने फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर पर वह अकेली थी। परिजनों के पहुंचने पर वह घर के कमरे में मृत हालत में मिली।
इस घटना की खबर लगते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। संजीवनी नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं। बताया गया कि 20 वर्षीय संजना बीए सेकंड ईयर की जबलपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह मूलतया सिवनी जिले के धूमा की रहने वाली थी।
कुछ समय से उसके माता-पिता भी यहां किराये के मकान में रहने लगे थे। पिता हरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां हर्रई गांव गए हुए थे। जब वह वापस घर लौटे तो दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। संजना को खूब आवाज लगाईं और मोबाइल लगाया। उसके बावजूद भी किसी तरह की कोई आहट नहीं हुई।
बाद में पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंचे तो संजना घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी एक दिन पहले तक बहुत खुश थी। उसने अपनी किसी भी परेशानी का जिक्र नहीं किया।
जबलपुर के दद्दा मैदान में वह बेसबॉल की प्रेक्टिस करती थी। राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी संजना ने गुजरात, राजस्थान, देवास और उज्जैन समेत कई जगहों पर हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। कई टूर्नामेंट में उसने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। पुलिस ने संजना का मोबाइल और उससे जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जिसकी जांच की जा रही हैं।
बेसबॉल के हुए कॉम्पटीशन के दौरान उसका किन किन लोगों से संपर्क रहा और कौन कोच थे? इस बारे में तहकीकात की जा रही हैं। ख़ुदकुशी का कनेक्शन कही खेल मैदान से नहीं जुड़ा, जांच के एंगल में यह भी पुलिस ने शामिल किया। फिलहाल परिजन कुछ ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है और गहरे सदमे में हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications