Bajrang Dal मुद्दे पर Congress की पुतला पॉलिटिक्स, जबलपुर दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों पर पुलिस एक्शन

बजरंग दल बैन के मुद्दे पर बीजेपी-बजरंग दल और कांग्रेस आमने-सामने है। जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में उत्पात के बाद कांग्रेसियों की पुतला पॉलिटिक्स देखने को मिली।

bajrang dal jabalpur

Bajrang Dal ban issue: एमपी के जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तोड़फोड़ से बौखलाए कांग्रेसियों की अब पुतला पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। घटना के विरोध में शहर के 13 ब्लॉक में पुतले जलाए। वहीं पुलिस ने तोड़फोड़ में अब तक 10 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Recommended Video

    Bajrang Dal मुद्दे पर Congress की पुतला पॉलिटिक्स,दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों पर पुलिस एक्शन

    दरअसल कर्नाटक चुनाव के पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल की PFI से तुलना करते हुए बैन करने का प्रस्ताव शामिल किया गया। इसके बाद पूरे देश में बीजेपी समेत बजरंग दल भी कांग्रेस का विरोध कर रहा है। हर तरफ तीखी बयानबाजी भी जारी है।

    इसी से गुस्साएं बजरंगियों की भीड़ ने जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया था। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कार्यालय एम् हमला करने वाले अवैध हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। काफी देर उत्पात मचाते रहे। बिजली के मीटर से लेकर टाइल्स, खिड़की और तस्वीरें तोड़ दी थी।

    jabalpur

    अब इस घटना के विरोध में अगले दिन कांग्रेसियों ने शहर के 13 ब्लॉक में पुतले जलाये और अपने उससे का इजहार किया। पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कांग्रेसी विधायकों ने हमलावर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। ऐसा न होने पर एक हफ्ते बाद जबलपुर बंद की धमकी भी दी थी।

    इधर व्यापक रूप में हुई इस घटना के बाद पुलिस भी कई सवालों में घिर गई थी। जबाव में जब कांग्रेसियों ने थाने में हंगामा मचाया और विधायकों ने भी अलग-अलग FIR दर्ज कराई तो पुलिस को एक्शन लेने मजबूर होना पड़ा। 24 घंटे के भीतर कई आरोपियों को दबोंच लिया गया।

    एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक शुरू में 6 लोग नामजद थे, लेकिन CCTV और मीडिया के फुटेज के आधार पर लगभग 20-25 लोग नामजद आरोपी है। इनमें से संगठन के प्रचार प्रसार प्रमुख समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+