पूरी कांग्रेस को चंद्रमा पर भेज देंगे, वहीं सरकार बनाओ, बैन लगाओ...मीडिया सेंसरशिप पर बोले असम CM हिमंत बिस्वा
कांग्रेस द्वारा मीडिया एंकरों पर सेंसरशिप लगाने के पर असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व सरमा ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि यह बचपना है, इसका इतिहास तो 1975 से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस को हम चंद्रमा पर भेज देंगे, वहीं सरकार बनाए, सेंसरशिप लगाएं...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में असम सीएम हिमन्त बिश्व सरमा ने कांग्रेस द्वारा मीडिया एंकरों पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर कड़ा रूख दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का नेचर है मीडिया को बायकाट करना। मीडिया सेंसरशिप करना। उन्होंने कहा कि इसका इतिहास तो 1975 से शुरू होता है। यह कोई नया नहीं है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए असम सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस आज से नहीं 1975 से मीडिया को सेंसरशिप करती रही है। यह आपका रिहर्सल है। अगर कहीं कांग्रेस की सरकार आ जाए तो मीडिया को ही ऐसा बैन करेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ठीक समय पर इसरो ने चंद्रयान बना लिया है। हम पूरी कांग्रेस पार्टी को चंद्रमा पर भेज देंगे, वहीं जाकर सरकार बनाएं और वहीं मीडिया पर बैन लगाएं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
एंकरों को बायकाट करना कांग्रेस का बचपना है
सीएम ने आगे कहा कि मीडिया के एंकरों को बायकाट करना कांग्रेस का बचपना है। ये बच्चों जैसा काम है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे क्लास में बच्चों का झगड़ा हो जाए तो कट्टी दे देते हैं। कांग्रेस को माहौल ऐसा हो गया, कि वे मीडिया को कट्टी दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कांग्रेस को लेकर कहा कि क्या यह राजनीतिक पार्टी है? यह बचपना है।












Click it and Unblock the Notifications