Jabalpur News: आर्किटेक्ट महिला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई होते हुए ऑस्ट्रेलिया से पहुंची जबलपुर, प्रशासन अलर्ट
कोरोना के नए वैरिएंट की चिंता के बीच एमपी के जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंची महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिससे शहर में हड़कंप मच गया हैं। नए वैरिएंट BF.7 का पता लगाने सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है।

Architect woman Corona positive: कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 की इंडिया में कुछ जगहों पर एंट्री के बाद आ रहे पॉजिटिव केस दहशत बढ़ाते जा रहे है। एमपी के जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंची एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। पिछले कुछ दिनों पहले इसी तरह अमेरिका से परिवार सहित शहर पहुंची महिला भी पॉजिटिव पाई गई थी। ताजा मामले में महिला को घर पर ही आइसोलेट किया गया हैं। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी सैम्पल कलेक्ट किए जा रहे हैं।

जबलपुर में एक बार फिर कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। गुरूवार को कोरोना सैम्पल की आई जांच रिपोर्ट में 38 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. संजय मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वह कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया से इंडिया पहुंची। पहले मुंबई पहुंची, फिर वहां से जबलपुर आई। छुट्टियाँ बिताने आई महिला को सर्दी खांसी और फीवर जैसे लक्षण थे। जिसका सैम्पल लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही संबंधित महिला को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

ऑस्ट्रिलिया में आर्किटेक्ट है महिला
बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव महिला ऑस्ट्रिलिया में आर्किटेक्ट है। उसके रिश्तेदार जबलपुर में रहते है। कुछ दिनों पहले छुट्टियों में अमेरिका से आई एक महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थी। नए वैरिएंट BF.7 का पता लगाने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी सैम्पल भेजा गया था। ऑस्ट्रिलिया वाली महिला के नए केस में भी सैम्पल सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। कोरोना के मामलों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। सरकार भी लगातार अपील कर रही है कि घबराने की जरुरत नहीं, लेकिन सतर्कता जरुरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आम लोगों को मास्क और कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन करने कहा जा रहा है। सैम्पलिंग भी बढ़ाई जा रही है। साथ कोरोना संबंधी लक्षण महसूस होने पर लोगों को कहा जा रहा है कि वह बिना देर किए अपनी जांच कराए है।












Click it and Unblock the Notifications