जबलपुर में पूर्व मंत्री ने CSP को धमकाया, बोले- थाने में घुसकर मारता हूं, थाना सुधारो, नहीं तो मैं सुधार दूंगा

jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पूर्व मंत्री का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व मंत्री CSP को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं या यू कहे कि धमकाते हुए नजर आ रहे है। पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने कहा कि "आप थाना सुधारो, नहीं तो मैं सुधार दूंगा। थाने में जाकर सबको समझा दूंगा। नहीं तो फिर थाने में घुसकर मारता हूं मैं।"

यह पूरा मामला जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र का है। जहां पर गुरुवार शुक्रवार की रात को चंदमारी के पास राकेश गोटिया नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शाम को वारदात का विरोध जताने मध्य प्रदेश शासन में भाजपा के पूर्व मंत्री रहे अंचल सोनकर के साथ कई लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने थाने के बाहर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

In Ghamapur ex-minister Sonkar threatened CSP said that he will die after entering police station

सूचना मिलते ही सीएसपी राजेश राठौर थाने के बाहर पहुंच गए। इस दौरान पूर्व मंत्री अंचल सोनकर सीएसपी राजेश राठौर को फटकार लगाते हुए नजर आए। जबकि सीएसपी ने पूर्व मंत्री से कहा कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। इस दौरान अंचल सोनकर गर्म हो गए। सीएसपी उन्हें बार-बार समझाते रहे कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा, लेकिन पूर्व मंत्री सुनने को तैयार नहीं थे।

पूर्व मंत्री सोनकर इस बात से भी नाराज थे कि थाने में कोई फोन नहीं उठता, जब अधिकारी को फोन लगाओ तो कोई रिसीव नहीं करता। पूर्व मंत्री वीडियो में कहते दिख रहे हैं, "आप लोग क्या कर रहे हैं? हमेशा यही सुनने को मिलता है कि 'कार्रवाई करेंगे।' अब एक व्यक्ति की मौत हो गई, तब भी कार्रवाई की बात की जा रही है। घमापुर थाना क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहे हैं-तीन हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस कह रही है कि कार्रवाई करेंगे। आप लोग थाना सुधारें, नहीं तो हम इसे सुधार देंगे। यह मैं आपको स्पष्ट रूप से बता रहा हूं। जब थाने में फोन करता हूं, तो जवाब मिलता है कि 'देखेंगे।' मेरा फोन भी नहीं उठाया जाता-क्या यही तरीका है आपका? मैं थाने आकर सबको समझा दूंगा, नहीं तो मैं थाने में घुसकर कार्रवाई करूंगा। आज ही मैं आपको बता रहा हूं।"

In Ghamapur ex-minister Sonkar threatened CSP said that he will die after entering police station

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने घेरा

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वारदात के बाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जबलपुर पुलिस घमापुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही है। जिन स्थानों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, वहां पूर्व विधायक के रिश्तेदार हैं। पूर्व विधायक ने जिस तरह से हंगामा किया और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वह उचित नहीं है। पुलिस अधिकारियों को धमकी देना किसी भी पार्टी के नेताओं के आचरण की मर्यादा के खिलाफ है।"

क्या है घमापुर का पूरा मामला

जबलपुर में चलती बाइक पर एक युवक को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने दोस्तों के साथ सड़क पर दो पक्षों के बीच हो रही फायरिंग और पत्थरबाजी को देखने रुका था। जैसे ही वह वहां से जाने लगा, अचानक गोली और पत्थर उसके माथे पर लगे। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे नवीन दुर्गा मंदिर के पास की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या का मामला दर्ज किया है। इस वारदात के विरोध में पूर्व मंत्री अंचल सोनकर सहित सैकड़ों लोगों ने जबलपुर के घमापुर थाने का घेराव किया और अपना विरोध जताया।

पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने पुलिस पर लगाए आरोप

इधर पूर्व मंत्री अंचल सोनकर का कहना है कि घमापुर थाना क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने में तीन हत्याएं हो चुकी हैं, और अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई चल रही है, लेकिन क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है। यह सब पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। राकेश गोटिया की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी शिवा एक पुलिसकर्मी का बेटा है। जब मैं विधायक था, तो थाने को नियंत्रण में रखा था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह अनकंट्रोल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+