Jabalpur Bargi Dam के 15 गेट खोले गए, नर्मदा में 35 फीट तक बढ़ेगा जल-स्तर, होशंगाबाद-खंडवा तक अलर्ट जारी
Jabalpur Bargi dam: मध्य प्रदेश के महाकौशल अंचल में जारी बारिश के झमा-झम दौर से नदी-नाले उफान पर हैं। प्रमुख बरगी बांध का जल स्तर भी बढ़ गया। जिसकी वजह से बांध प्रशासन ने डेम के 21 में से 15 गेट खोल दिए। इससे पहले 19 जुलाई को पांच गेट खोले गए थे।
कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे ने बताया कि बांध के 15 गेट को औसतन 1.76 मीटर ऊंचाई तक खोला गया हैं। डेम के बढ़ते वाटर लेबल को मेंटेन करने यह फैसला लिया गया। बांध का अधिकतम जल स्तर की क्षमता 421.16 मीटर हैं।
बताया गया कि बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ता जा रहा है । गुरुवार की दोपहर इसका जलस्तर 420 मीटर दर्ज किया गया था । इसमें बांध में 13 हजार घन मीटर जल की आवक हो रही है । इसे देखते हुए गुरुवार की रात 8 बजे लगभग 4 हजार 017 क्युमेक यानि 1 लाख 41 हजार 860 क्यूसेक जल की निकासी की शुरू हो गई।
कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के जल स्तर में 30 से 36 फुट तक की बढ़ोतरी हो सकती ।

Recommended Video
उन्होंने निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा नदी के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया है । डेम के गेट खुलने से नर्मदा के तटीय इलाकों में बाढ़ संभावित हैं। जबलपुर के नर्मदा घाट समेत नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सीहोर, खंडवा जिले तक कुछ ही घंटों में इसका प्रभाव पड़ेगा। बांध प्रशासन ने यह भी कहा है कि बांध में पानी की आवक को देखते हुये जल निकासी की मात्रा घटाई या बढाई भी जा सकती है। आम लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी हैं। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications