जिम्बॉब्वे: उप-राष्ट्रपति की पत्नी पर लगा पति की हत्या की कोशिश का आरोप
हरारे। जिम्बॉब्वे के उप राष्ट्रपति कॉन्स्टैटिनो चिवेंगा की पत्नी मैरी मुबाईवा पर उनके पति की हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। उप-राष्ट्रपति की पत्नी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। मैरी को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। उन्हें तब मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और विनिमय के नियमों का उल्लंघन करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

दोनों के बीच शुरू हुई तलाक की प्रक्रिया
सोमवार को मैरी की पेशी हरारे की मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई थी। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मैरी पर आरोप लगा है कि उन्होंने इस वर्ष जुलाई में साउथ अफ्रीका में अपने पति की हत्या करने की कोशिश की थी। मजिस्ट्रेट की तरफ से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया और उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई होनी है। मुबाईवा पर 919,000 अमेरिकी डॉलर को गैरकानूनी तरीके से साउथ अफ्रीका ट्रांसफर करने का आरोप भी लगा है। उन्होंने यह रकम सामान आयात करने की आड़ में ट्रांसफर की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दो हफ्तों पहले स्थानीय मीडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि मुबाईवा और उनके पति के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चिवेंगा पिछले माह ही अपने घर लौटे हैं। वह चीन में अपना इलाज करा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications