जिम्बाब्वे: राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने इस्तीफा देने से किया इनकार, सेना और सरकार के बीच सियासी उठापठक हुई तेज

हरारे। अफ्रीकी देश जिंबाब्वे में लगातार सियासी उठापठक चल रही है, इस बीच हिरासत में लिए गए राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए इनकार कर दिया है। जिम्बाब्वे के जनरल और राष्ट्रपति के बीच शुक्रवार को हुई मीटिंग में रॉबर्ट मुगाबे इस्तीफा देने के लिए राजी नहीं हुए हैं। सेना ने जिम्बाब्वे की सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद राष्ट्रपति से उनकी यह पहली मीटिंग थी।

जिम्बाब्वे: राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने से किया इनकार

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, राष्ट्रपति मुगाबे ने इस्तीफे की पेशकश से इनकार करते हुए, समझौते के लिए सेना से टाइम मांगा है। इसी सप्ताह जिम्बाब्वे की सेना ने सत्ता का हस्तातंरण करते हुए अपने देश के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया था।

राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे और उनकी ग्रीसा मुगाबे को हिरासत में लिए जाने के बाद सेना ने कहा कि वे दोनों सुरक्षित है और देश के खिलाफ छड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिम्बाब्वे में सत्ता का हस्तांतरण होने के बाद अफ्रीका के इस गरीब मुल्क में राजनीतिक अस्थिरता फैल गई है। सड़कों और सरकारी दफ्तरों के बाहर लोगों का भारी जमाव है और सेना ने अपने 93 वर्षीय राष्ट्रपति मुगाबे और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं, जिम्बाब्वे की विपक्षी पार्टी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज ने शांति पूर्ण तरीके से संवैधानिक लोकतंत्र की तरफ लौटने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+