ब्राजील, अमेरिका और यूरोप होते हुए जीका आ पहुंचा चीन
बीजिंग। चीन में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। यह पीड़ित व्यक्ति हाल ही में वेनेजुएला की यात्रा कर लौटा था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने बताया कि हांग्जो के दक्षिणी शहर के 34 वर्षीय के पांच फरवरी को अपने घर आने से पूर्व 28 जनवरी को वेनेजुएला में इलाज किया गया था।
भारत सरकार की जीका से निबटने की तैयारी
आयोग ने बताया कि व्यक्ति को जीका होने की पुष्टि मंगलवार को हुई लेकिन अब उसके शरीर का तापमान सामान्य है और चकत्ते भी घट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चीन में सर्दियों में कम तापमान होने और साथ ही मच्छर की गतिविधियों के गिरावट आने से यहां जीका फैलने की संभावना कम है।
चीन में जीका का पहला केस होने के साथ ही यह भारत के लिए भी एक अलर्ट की स्थिति है। हालांकि भारत की सरकार की ओर से ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही भारत सरकार की ओर से एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
पिछलें दिनों स्पेन में जीका वायरस का एक केस दर्ज हुआ था और इसके साथ ही यूरोप में भी जीका का संक्रमण फैल रहा है।
जीका ने अब तक 20 से ज्यादा देशों को कब्जे में ले रखा है और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से इसे ग्लोबल इमजजेंसी घोषित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications