YouTube ने हटाया पन्नू का इंटरव्यू, भारत सरकार के आदेश पर रोका कनाडाई चैनल का खालिस्तान समर्थित प्रोग्राम
YouTube ने भारत सरकार के निर्देश पर कनाडा चैनल पर प्रसारित हुए एक खालिस्तान सर्मथित प्रोग्राम पर रोक लगा दिया है। शुक्रवार को कनाडाई सरकार द्वारा फंडेड टीवी चैनल CBC में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़ी एक 45 मिनट की रिपोर्ट प्रसारित हुई थी।
इस रिपोर्ट में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बारे में विस्तार से बताया गया था। पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तान समर्थक निज्जर की हत्या कर दी गई थी।

इस रिपोर्ट को द फिफ्थ एस्टेट कार्यक्रम पर प्रसारित किया गया था। इसमें भारत में प्रतिबंधित अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ एक लंबा साक्षात्कार भी शामिल था।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक CBC ने बुधवार को कहा कि उसे YouTube से एक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि उसके टीवी प्रोग्राम को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि यह वीडियो अन्य देशों में उपलब्ध है।
CBC ने कहा कि YouTube ने अपने में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा दिए गए आदेश का हवाला दिया है। जिसके बाद YouTube ने खालिस्तान समर्थक वीडियो का एक्सेस भारत में ब्लॉक कर दिया।
CBC ने यह भी बताया कि भारत सरकार ने एक्स से भी इस वीडियो को हटाने करने को कहा है। इस संबंध में X ने CBC से कहा कि बताया, "भारतीय कानून एक्स को भारत में इस कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए बाध्य करता है, हालांकि, यह कंटेंट दूसरे देशों में उपलब्ध रहता है।"
एक्स ने कहा कि फिलहाल हम इस कार्रवाई से असहमत हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पालन होना चाहिए। भारतीय कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए, हम भारतीय अधिकारियों के साथ वर्तमान में बातचीत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में, CBC ने कहा था कि उसने भारत का पक्ष रखने के लिए कनाडा में भारत के उच्चायोग से संपर्क किया था लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा कई कनाडाई नेटवर्क पर दिखाई दिए हैं और कई आउटलेट्स द्वारा उनका इंटरव्यू भी लिया गया है, लेकिन CBC पर ने नजर नहीं आए।
बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के नौ महीने बाद घटना का कथित वीडियो फुटेज सामने आया। CBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो काफी दूर लगे कैमरे में कैद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज को एक से अधिक सोर्स ने वेरीफाई किया है।












Click it and Unblock the Notifications