यहां प्‍लेन का टिकट नहीं बल्कि ऊंगल‍ियों के न‍िशान ही काफी हैं

नई द‍िल्‍ली। यूं तो एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले आपको लंबी लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि क्‍या आप इन कतारों की धक्‍का मुक्‍की से बचना चाहते हैं तो आप तुरंत तैयार हो जाएंगे। दरअसल अमे‍र‍िका में कुछ ऐसे ही बदलाव देखने को मिले हैं। जहां द‍िखाइए अपनी ऊंगली और फेस और बस कर लीजिए एयरपोर्ट में इंट्री। डेल्टा एयरलाइन ने बायोमीट्रिक आइडेंटिफिकेशन पायलट प्रोग्राम शुरू किया है जिसके तहत यात्री प्लेन की टिकट के बजाय अपने फिंगरप्रिंट्स इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए आपको इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

प्‍लेन की ट‍िकट की बजाए देने होंगे फि‍ंगर प्र‍िंट


- डेल्‍टा के इस प्रोग्राम में ह‍िस्‍सा लेने के लिए आपको फ्रिक्वेंट फ्लायर स्काईमाइल्स' प्रोग्राम का मेंबर होना जरूरी है। वॉशिंगटन में डेल्‍टा ने क्लियर के साथ मिलकर इस अनोखे प्रोग्राम की शुरूआत की है। इसके लिए इलीट-टियर के यात्रियों को लाउंज में जाने के लिए बोर्डिंग पास की यूज करने होंगे तो सिर्फ अपने फिंगर प्रिंट का इस्‍तेमाल।

- सुरक्षा और प्राइवेसी पूरी तरह बनी रहे इसके लिए अपनी पूरी की पूरी बॉयोमेट्रिक डीटेल को स्‍पष्‍ट तौर पर सामने रखना होगा। यूजर्स के लिए यह प्रोग्राम बेहद पारदर्शी है। इसके पहले जेटब्‍लू ने एलान क‍िया था क‍ि बॉस्‍टन में एक ऐसा ही प्रोग्राम लॉन्‍च हो रहा है जिसमें चेहरे का मिलान यूएस कस्‍टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्‍शन के थ्रू किया जाएगा।

- यूजर्स को अगर किसी भी खतरे का अंदेशा होता है तो उन्‍हें अपनी जानकारी को कंपनी के सर्वर से हटाने की रिक्‍वेस्‍ट भेज सकते हैं। उनका यह टेक्निकल प्रोग्राम केवल यहां तक सीमित नहीं है। एयरलाइन ने बताया कि चेहरा पहचानने के लिए आने वाले समय में मिनीऐपलस सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पायलट प्रोग्राम की टेस्टिंग करेगी।

- जेटब्‍लू में SITA और CBP दो टेक्‍नीक से काम होगा। एयरलाइन के तहत बॉस्टन के लोगन इंटरनैशनल एयरपोर्ट और क्वीन बीट्रिक्स इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कंपनी के ग्राहकों के पास दो ऑप्शन होंगे। या तो वे पहले वाली नॉर्मल बोर्डिंग लाइन में जा सकते हैं। इससे अलग हटकर वह फोटो वाली लाइन में भी जा सकते हें जहां पहचान कैमरों की मदद से होगी। SITA का सिस्टम यात्री के फोटो को CBP के पास भेजेगा और उसे डेटाबेस से मैच किया जाएगा। यह प्रॉसेस हालांकि जल्‍दी तरह से काम हो जाएगा और पहचान भी जल्‍द हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+