‘बाल कलर कराने पर भी कोई तुम्हें अंग्रेज नहीं कहेगा’, जापान-कोरिया से बोला चीन- हम एक जैसे दिखते, साथ आ जाओ

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच चीन ने अपने दो पड़ोसी देश जापान और दक्षिण कोरिया से रिश्ता सुधारने और एक साथ आने की अपील की है। चीन ने दोनों देशों से कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी वे पश्चिमी देश नहीं बन सकते।

You can never become a Westerne

साउथ कोरिया द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में चीन ने जापान और दक्षिण कोरिया से एक साथ समृद्ध होने, पूर्वी एशिया को पुनर्जीवित करने, और दुनिया को लाभ पहुंचाने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने जापान और दक्षिण कोरिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आप चाहें बालों को रंग कर ब्लांड(सुनहरा) करा लें। आपके नाक चाहे कितनी ही तीखी क्यों न हो आप अपनी पहचान नहीं बदल सकते। आपको कोई भी पश्चिमी नहीं मानेगा। आपको पता होना चाहिए कि आपकी जड़ें कहां हैं?

वांग यी ने कहा कि अधिकांश अमेरिकी और यूरोपीय लोग आज भी चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के लोगों के बीच पहचान नहीं कर सकते हैं। वांग यी ने कहा कि आप एशिया की ही शक्ति हैं ऐसे में अपनी ताकत का प्रयोग इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए करना चाहिए।

चीन के वरिष्ठ अधिकारी वांग यी ने यह बात चीन, जापान और साउथ कोरिया द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कही। तीनों देशों के बीच इंटरनेशनल फॉरम फॉर ट्राइलेट्रल कॉपरेशन की यह बैठक साल 2011 के बाद पहली बार हुई है। सोमवार को वांग यी की टिप्पणी तब आई हैं जब जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध बना रहे हैं।

वांग ने जापान और दक्षिण कोरिया से समावेशी एशियाई मूल्यों को बढ़ावा देने, रणनीतिक स्वायत्तता की भावना को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय एकता और स्थिरता बनाए रखने, शीत युद्ध की मानसिकता की वापसी का विरोध करने का आह्वान किया।

सियोल में हनकुक विश्वविद्यालय में पूर्वोत्तर एशियाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति में विशेषज्ञता रखने वाले प्रोफेसर जोएल एटकिंसन ने सीएनएन से कहा कि चीन की ये कोशिश जापान और द. कोरिया को नस्लीयता के आधार पर करीब लाने की है, मगर शायद ही ये देश चीन पर भरोसा करेंगे।

चीन चाहता है कि दोनों देश अमेरिका का साथ छोड़ उसके करीब आएं और चीन को मजबूत बनाने में मदद करें। पश्चिमी देशों को वर्चस्व को तोड़कर एशिया को समृद्ध करने में अपना योगदान दें। हालांकि दोनों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अमेरिका के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं, और बीजिंग की सद्भावना पर भरोसा करने के लिए अपने गठबंधन को छोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+