योगा टीचर का आरोप, ट्रंप ने मुझे बांहों में भरा और मेरे सीने पर हाथ फेरा

योग प्रशिक्षक ने बताया कि ट्रंप अचानक कार से बाहर आए। उन्होंने मुझे अपनी बाहों में भर लिया और मुझे छूने लगे। उन्होंने मेरे सीने पर भी हाथ मारा।

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में शामिल डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। योग प्रशिक्षक इस महिला ने 18 साल पहले अनुचित यौन आचरण का आरोप ट्रंप लगाया है।

virginia

18 साल पहले ट्रंप ने किया था अनुचित आचरण

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। उन पर महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप तो लग ही रहे हैं, हाल ही में महिलाओं के मुद्दे पर उनकी टिप्पणियों के पुराने आडियो सामने आने से भी उनके चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

इस बीच एक बार फिर एक महिला ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। योग प्रशिक्षक करेना वर्जिनिया ने डोनाल्ड ट्रंप पर अठारह साल पहले अनुचित यौन आचरण करने का आरोप लगाया है।

करेना वर्जिनिया ने इस मामले का खुलासा न्यूयॉर्क में अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। बता दें कि वर्जिनिया से पहले 10 महिलाएं सामने आ चुकी हैं। जिन्होंने ट्रंप पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

करेना वर्जिनिया ने लगाया ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप

वर्जिनिया ने अपनी बात रखने के दौरान ज्यादा निजी बातों को सब के सामने नहीं रखा। हालांकि उनके आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।

उन्होंने बताया कि 1998 में रियल स्टेट कारोबारी ने उन्हें प्रताड़ित किया। ये घटना उस समय हुई जब वह यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में जाने के लिए कार का इंतजार कर रही थी।

वर्जिनिया ने बताया कि उस वक्त मैं उन्हें जानती थी, लेकिन मैं उनसे कभी मिली नहीं थी। वह कुछ और आदमियों के साथ थे। मैं उस समय चौंक गई जब उन्होंने मेरे बारे दूसरे आदमियों से चर्चा की।

'ट्रंप ने मुझे अपनी बाहों में भरा और मुझे छूने लगे'

वर्जिनिया बोली कि उस समय ट्रंप ने कहा था कि हे देखो उसे, हमने उसे इसके पहले नहीं देखा। उसके पैर तो देखो। करेना वर्जिनिया ने कहा कि उस समय उनके लिए मैं एक इंसान नहीं बल्कि एक वस्तु भर थी।

योग प्रशिक्षक ने बताया कि इसके बाद ट्रंप कार से बाहर आए। उन्होंने मुझे अपनी बाहों में भर लिया और मुझे छूने लगे। उन्होंने मेरे सीने पर भी हाथ मारा। अचानक हुई इस घटना से मैं चौंक गई। मैंने उनसे दूर हटने की कोशिश की। इस पर ट्रंप ने कहा कि क्या तुम नहीं जानती मैं कौन हूं?

करेना वर्जिनिया ने बताया कि उन्होंने अभी तक इस घटना को किसी के सामने इसलिए नहीं बताया क्योंकि उन्हें इस घटना से बेहद शर्म आ रही थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी छोटी ड्रेस और हाई हिल पहनने की वजह से ट्रंप ने उनके साथ ये हरकत की।

वर्जिनिया ने कहा कि दूसरी महिलाओं से मिली ताकत

हालांकि अब उन्होंने ट्रंप के खिलाफ इसलिए मोर्चा खोलने की हिम्मत जुटाई क्योंकि इससे पहले कई और महिलाओं ने अपनी बात रखी और ट्रंप को असली चेहरा सबके सामने पेश किया। उन महिलाओं के समर्थन का असर है कि आज मैं ट्रंप के बारे में सब खुलासा कर पा रही हूं।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी आवाज उन दूसरी पीड़ित महिलाओं के साथ बुलंद करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं उस शख्स के खिलाफ आवाज बुलंद होनी चाहिए जो महिलाओं को इंसान से ज्यादा एक वस्तु समझते हैं। उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने ट्रंप से प्रताड़ित हुई दूसरी महिलाओं को भी आगे आने और झूठे ट्रंप के बारे में खुलासा करने की ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+