Yoga Guru Sharath Jois: योग गुरु शरथ जोइस का अमेरिका में निधन, वर्जीनिया में ली अंतिम सांस

Yoga Guru Sharath Jois passes away: योग गुरु शरथ जोइस के निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका में स्थानीय समय अनुसार दोपहर करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। 53 वर्षीय आर. शरथ जोइस अक्टूबर ही अपने शिष्यों को योग सिखाने अमेरिका गए थे। उनके मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

19 साल की उम्र से जोइस कर रहे थे योग
शरथ जोइस का जन्म 29 सितंबर 1971 को मैसूर में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया था। उन्होंने अपने दादा पट्टाभि जोइस से योग सीखा और 19 साल की उम्र से उनके अधीन अभ्यास किया। जैसे-जैसे पट्टाभि जोइस की उम्र बढ़ने लगी, शरथ ने उनकी सहायता करना शुरू कर दिया और इस दिनचर्या ने उन्हें बाद में अपने छात्रों को योग की शिक्षा देने के लिए आवश्यक अनुशासन और समर्पण विकसित करने में मदद की।

Yoga Guru Sharath Jois passes away

2009 में स्थापित किया योग केंद्र
2009 में अपने दादा के निधन के बाद, शरथ जोइस ने छात्रों को योग सिखाना जारी रखा और मैसूर के बाहरी इलाके हेब्बल में शरथ योग केंद्र की स्थापना की। यहां वे अपने स्टूडेंट्स को योग सिखाते थे।

अक्टूबर गए थे अमेरिका
शरथ जोइस के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और मां सरस्वती जोइस हैं। जोइस ने पिछले महीने ही मैसूर से अमेरिका गए थे। यहां वे अपने छात्रों को योग सिखा रहे थे। शरथ योग केंद्र के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि शरथ नए बैच के लिए कक्षाएं लेने के लिए दिसंबर में किसी समय उनका शहर लौटने का कार्यक्रम था। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+