इराक की राजधानी बगदाद में कब्र से गायब हुआ सद्दाम हुसैन का शव
इराक पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन जिनसे कभी दुनिया के कई बड़े देश तक खौंफ खाते थे, अब उनकी कब्र पूरी तरह से कंक्रीट में बदल चुकी है। सद्दाम को उनके गांव अल-अवजा में दफनाया गया था लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब उनके शव के अवशेष भी यहां पर मौजूद नहीं हैं।
बगदाद। इराक पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन जिनसे कभी दुनिया के कई बड़े देश तक खौंफ खाते थे, अब उनकी कब्र पूरी तरह से कंक्रीट में बदल चुकी है। सद्दाम को उनके गांव अल-अवजा में दफनाया गया था लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब उनके शव के अवशेष भी यहां पर मौजूद नहीं हैं। जी हां, न्यूज एजेंसी एएफपी की ओर से इस बारे में एक रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी गई है। सद्दाम हुसैन ने करीब 20 वर्षों तक इराक पर शासन किया और 30 दिसंबर 2006 को उन्हें फांसी पर लटकाया गया था। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश थे और उन्होंने खुद मिलिट्री हेलीकॉप्टर से सद्दाम की डेड बॉडी को बगदाद रवाना किया और फिर अल-अवजा में उन्हें दफनाया गया था।
Recommended Video


कब्र से गायब हुआ सद्दाम का शव
सद्दाम की मौत को12 वर्ष पूरे होने वाले हैं लेकिन इतने वर्षों के बाद अब उनके शव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जो सवाल एएफपी की रिपोर्ट में उठाए गए हैं उसके तहत सद्दाम का शव आखिर कहां गया, क्या वह अल-अवजा में ही है या फिर उसे खोदकर निकाल लिया गया और अगर निकाल लिया गया है तो फिर उनके शव को कहां ले जाया गया है? सद्दाम को जब फांसी की सजा सुनाई गई तो उनकी उम्र 69 वर्ष थी और फांसी देने के बाद तड़के ही उनके शव को दफना दिया गया था।

कई लोग आते थे कब्र देखने
जहां उनका शव दफनाया गया वह जगह उनके चाहने वालनों के लिए एक तीर्थस्थान में बदल गई। स्कूल के बच्चों के अलावा उनके सपोर्टर्स 28 अप्रैल को हर वर्ष उनके जन्मदिन के मौके पर यहां इकट्ठा होते थे। हालांकि कुछ समय के बाद यहां पर आने के लिए स्पेशल परमिशन की जरूरत होने लगी थी।

अब यहां नहीं है सद्दाम का शव
सद्दाम के वंश से जुड़े शेख मनफ अली अल-निदा ने एएफपी को बताया है कि उनकी कब्र को खोदा गया और उन्हें जला दिया गया। हालांकि, उन्होंने यह बात भी मानी कि उन्होंने ऐसा होते हुए नहीं देखा। वहीं, दूसरी तरफ सद्दाम की कब्र की सुरक्षा में लगे शिया पैरामिलिट्री फोर्सेज का कहना है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकियों की तैनाती के बाद यहां पर इराकी सेना की ओर से हवाई हमले हुए और इन हमलों में ही कब्र बर्बाद हो गई है। सिक्योरिटी फोर्सेज के मुखिया जाफर अल-घरावी ने जोर देते हुए कहा, 'सद्दाम का शव अभी भी यहीं है।'

जिंदा हैं सद्दाम हुसैन!
सद्दाम के लिए काम कर चुके एक लड़ाके की मानें तो उनकी निर्वासित बेटी हाला एक प्राइवेट जेट से अवजाह आईं और अपने पिता के शव को अपने साथ जॉर्डन ले गईं। इस पर सद्दाम के समय के स्टूडेंट और अब प्रोफेसर बन चुके एक शख्स ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, 'हाला कभी इराक लौटी ही नहीं। शव को किसी अनजान और सीक्रेट जगह पर ले जाया गया है। कोई नहीं जानता कि शव को कौन और कहां ले गया।' पर कुछ अन्य लोगों की तरह ही बगदाद निवासी अबु समीर का मानना है कि सद्दाम अभी भी जिंदा है। उन्होंने कहा, 'सद्दाम मरे नहीं। जिसे फांसी दी गई थी, वह उनके हमशक्लों में से एक था।'
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications