लड़ाकों को बचाने के लिए यजीदी 'सेक्स स्लेवस' का खून निकाल रहा है ISIS
लंदन। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। अपने घायल लड़ाकों को बचाने के लिए आईएसआईएस गुलाम बनाई गई यजीदी महिलाओं तथा लड़कियों का जबरन खून निकाल रहा है। इस बात का खुलासा आईएसआईएस के चुंगल से बचकर भागी कुछ यजीदी महिलाओं ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान की है। महिलाओं ने बताया है कि उनके शरीर से निकाले गये खून का उपयोग ट्रांसफ्यूजन में किया जा रहा है ताकि घासल आतंकियों को बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि आईएसआईएस ने सीरिया तथा इराक के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने के बाद यजीदी पुरूषों की हत्या कर हजारों महिलाओं तथा लड़कियों को गुलाम बना लिया था। इन लड़कियों का जबरन बलात्कार कर मात्र 10 डॉलर में नीलामी की जा रही हैं। आतंकी संगठन के कैद में 28 बिताने के बाद भागी यजीदी लड़की ने बताया कि उसके पति तथा घर के अन्य पुरूष सदस्यों को मारने के बाद उसे उसके बच्चे सहित बंधक बना लिया गया।
इन लड़कियों के साथ बलात्कार करने के अलावा इन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है। इन महिलाओं को इस्लाम अपनाने और मुस्लिम आतंकियों के साथ निकाह करने का भी दबाव डाला जा रहा है। इसी तरह बंदी लड़कियों तथा महिलाओं को अमरीकी हमले में तथा अन्य लड़ाईयों में घायल हुए योद्धाओं के लिए रक्तदान करने के लिए विवश किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications