आईएसआईएस आतंकियों की सेक्स स्लेव बनी नाबालिग की दर्दनाक आपबीती
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के लड़ाकों की घिनौनी और शर्मनाक करतूत को एक टीनएज लड़की ने बेपर्दा किया है। उसने बताया कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाके किस तरह हर रोज सैकड़ो महिलाओं और युवतियों का यौन उत्पीड़न करते है। उस लड़की ने इस बात का भी खुलासा किया है कि लड़ाके महिलाओं को सेक्स गुलाम के तौर पर बंधक बनाकर रखते हैं।

उसने बताया कि उसके लिए ये समय काफी मुश्किलों भरा रहा। उसे अक्सर इस बात का ख्याल आता था कि उसे पीट-पीट कर मार दिया जायेगा लेकिन वह जिंदा रही। उसने खुलासा किया है कि गुलाम के तौर रखी गई लड़कियों में कुछ की उम्र तो 13 साल से भी कम है। लड़की के मुताबिक इन सभी लड़कियों को एक इमारत में बंद कर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications