3.5 करोड़ साल पुराने दूसरे ग्रह से पृथ्वी के पास से गुजरे पत्थर पर खुलासा, एलियंस के स्पेसक्राफ्ट से था रिश्ता
नई दिल्ली, जून 07: अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। ऐसे में अक्सर खबरें सामने आती है कि कोई एस्टेरॉयड या फिर उल्कापिंड तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है या फिर पृथ्वी के पास से गजरने वाला हैं। इसी बीच आज से 4 साल पहले यानी 2017 में एक खबर सामने आई थीं कि पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट एलियंस की भेजी हुई कोई टेक्नोलॉजी या उनका कचरा था, लेकिन एक बार फिर उसको लेकर दावा किया जा रहा कि वो ऐसा कुछ नहीं था।

ओमुआमुआ पर येल यूनिवर्सिटी का नया दावा
एक नई स्टडी में येल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का मानना है कि पहला ज्ञात इंटरस्टेलर विजिटर, जो चार साल पहले पृथ्वी के पास से गुजरा था। वह कोई अंतरिक्ष की चट्टान नहीं है बल्कि डीप स्पेस से 35 मिलियन वर्ष यानी 3.05 करोड़ साल पुराना हाइड्रोजन आइसबर्ग (हिमखंड) है। प्री-प्रिंट जर्नल आर्क्सिव में प्रकाशित हुए एक निष्कर्ष के मुताबिक ओमुआमुआ विशाल मॉलिक्यूलर बादल (जीएमसी) से बना हैं। इंटरस्टेलर क्लाउड जो अणुओं के बनता है, जिसमें आमतौर पर हाइड्रोजन होता है।

ऐसे बना 'ओउमुआमुआ'
हालांकि हाइड्रोजन ब्रह्मांड में सबसे प्रचुर मात्रा में उपलबध होने वाला तत्व है। एच-2 बर्फ प्रकृति में शायद ही कभी देखा जाता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए असाधारण ठंडे तापमान की आवश्यकता होती है, जैसे कि जीएमसी में मौजूद हैं। वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा है कि अगर एक सच्चा भौतिक जुड़ाव मौजूद है, तो हम उम्मीद करेंगे कि 'ओउमुआमुआ' का प्रक्षेपवक्र बाद के गठन के समय स्रोत संघ के प्रक्षेपवक्र को काट देगा। स्टडी में वैज्ञानिकों ने भी बताया कि चाहे 'ओउमुआमुआ' एक धूमकेतु जैसी वस्तु थी, जो प्रोटोप्लानेटरी डिस्क से निकाला गया था या वैकल्पिक रूप से मूल जीएमसी ने बना हो।

'पाथफाइंडर' और 'स्काउट' शामिल
इसके अलावा कैरिना-नियर मूविंग ग्रुप और कोलंबिया एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने दो संभावित जीएमसी की शेयर की है, जिससे ओमुआमुआ बना होगा। इससे 'पाथफाइंडर' और 'स्काउट' शामिल है। दोनों जीएमसी गहरे अंतरिक्ष में हैं, जो क्रमशः पृथ्वी से लगभग 100 और 160 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर हैं। एक प्रकाश वर्ष जो अंतरिक्ष में दूरी को मापता है, लगभग 6 ट्रिलियन मील है। यह इसकी विषम सिगार जैसी आकृति और इस तथ्य के लिए जिम्मेदार हो सकता है कि 'ओउमुआमुआ' अंतरिक्ष में तेजी लाने के लिए दिखाई दिया।

Oumuamua एलियन लाइफ का सबूत
इससे पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर Avi Loeb का कहना था है कि 2017 में दिखा स्पेस रॉक एलियंस की भेजी हुई कोई टेक्नोलॉजी या उनका कचरा था। यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के टेलिस्कोप ने इसे अक्टूबर में देखा गया था। सिगार के आकार का ये ऑब्जेक्ट पृथ्वी के पास 1,56,428 प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरी थी।












Click it and Unblock the Notifications